विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऐसी छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं; हमें दुख है…', जमुई छेड़छाड़ कांड पर बिहार के मंत्री का बयान

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:25 PM (IST)

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई छेड़छाड़ मामले को 'छिटपुट घटना' बताया, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया।

मंत्री श्रवण कुमार। (एजेंसी)

मंत्री श्रवण कुमार। (एजेंसी)

HighLights

  1. मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई छेड़छाड़ को 'छिटपुट मामला' कहा।

  2. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की पूरी जांच होगी।

  3. पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मिलेगी, मंत्री डीएम-एसपी से करेंगे बात।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसे एक छिटपुट मामला करार दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना हमारे लिए दुखद है। राज्य सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि बिहार में कानून का शासन है और अपराध करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में अपराध पूरी तरह समाप्त होना कठिन है और कभी-कभी ऐसी अनहोनी सामने आ जाती है, लेकिन सरकार की पैनी नजर हर एक मामले पर है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने दोहराया कि सख्त कार्रवाई के जरिए अपराधियों के खिलाफ पहले भी कड़ा संदेश दिया गया है और इस मामले में भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने आगे कहा कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां से निकलने के बाद मैं स्वयं DM और SP से बात करूंगा। पीड़िता के परिवार को हर तरह की सुरक्षा दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया पूरी तरह अपराध-मुक्त नहीं है; कभी-कभार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सरकार ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखती है। बिहार में ऐसी हरकतें करने वाले बच नहीं सकते; पहले भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- 'हमको खुद डर लगता है...', जमुई कांड पर तेजप्रताप यादव का फूटा गुस्सा; कहा- भूख हड़ताल करूंगा