17000 फीट पर Indigo Flight पर गिरी थी बिजली, Patna से अहमदाबाद जा रहे विमान की पिचकी नोज ने चौंकाया
पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरी, जिससे ...और पढ़ें

लखनऊ में करानी पड़ी विमान की लैंडिंग
HighLights
पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी।
17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का नोज क्षतिग्रस्त हुआ।
पायलट ने लखनऊ में 170 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग कराई।
जागरण संवाददाता, पटना। Patna Indigo Flight: पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 925 उस समय मुश्किल में फंस गई, जब करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर बिजली गिर गई। घटना के बाद विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित लखनऊ में उतारा गया।
लखनऊ में करानी पड़ी विमान की सुरक्षित लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे। विमान पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था और लखनऊ के आसपास करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
इसी दौरान विमान पर बिजली गिरने की घटना हुई। इसके बाद पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क कर विमान की लैंडिंग की अनुमति मांगी।
तकनीकी जांच के बाद विमान को किया गया ग्राउंड
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई। जांच में विमान के आगे के हिस्से में नुकसान की जानकारी सामने आई।
इसके बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए ग्राउंड कर दिया गया। यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड का विकल्प दिया गया।
पटना से उड़ान भरने वाले यात्रियों में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पटना से अहमदाबाद जा रहे यात्रियों और उनके परिजनों में भी चिंता बढ़ गई। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को राहत मिली। विमान में सवार किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
क्या बिजली गिरने से विमान क्रैश हो सकता है?
आमतौर पर आधुनिक यात्री विमानों को बिजली गिरने जैसी घटनाओं को झेलने के लिए डिजाइन किया जाता है। विमान पर बिजली गिरने के बाद पायलट और तकनीकी टीम विमान की स्थिति की जांच करते हैं। किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी की आशंका होने पर विमान को आगे की उड़ान से रोक दिया जाता है।
