विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बढ़ी BJP की ताकत, निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने थामा कमल

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:09 PM (IST)

सारण शिक्षक सीट से राहुल राज और तिरहुत स्नातक सीट से बंशीधर ब्रजवासी, दोनों निर्दलीय विधान पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज। (जागरण)

MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज। (जागरण)

HighLights

  1. राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा ज्वाइन की।

  2. दोनों निर्दलीय विधान पार्षद अब भाजपा के सदस्य बने।

  3. इस कदम से बिहार विधान परिषद में भाजपा मजबूत हुई।

राज्य ब्यूरो, पटना। सारण शिक्षक सीट से नव निर्वाचित एवं एक पखवाड़े पहले से छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित राहुल राज ने विधान परिषद पद की सदस्यता ग्रहण करने से पहले ही शनिवार को फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राहुल राज निर्दलीय विधान पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय निर्वाचित बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ब्रजवासी दूसरी बार विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले ब्रजवासी वर्ष 2024 में देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी के सांसद चुने जाने उपरांत विधान परिषद सदस्य पद से त्यागपत्र देने से रिक्त हुए तिरहुत सीट पर निर्वाचित हुए थे। जबकि राहुल राज पहली बार शिक्षक सीट पर निर्वाचित हुए हैं।

विदित हो कि दोनों ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। दोनों नवागंतुक जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पार्टी की ओर अभिनंदन किया गया। इसके तत्काल बाद दोनों नवागंतुक सदस्य भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुए। इस मौके पर भाजपा सांसद, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य नेता उपस्थित थे।

दोनों के शामिल होने के बाद यह होगी परिषद की दलगत स्थति

दल / पार्टी सीटें
भाजपा 27
जदयू 20
राजद 17
निर्दलीय 04
हम 01
रालोमो 01
लोजपा-रा 01
रालोजपा 01
कांग्रेस 01
माले 01
जसुपा 01
कुल 75

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।