यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC New Chairman: महज दो सप्ताह के लिए बनाए गए BPSC अध्यक्ष... इम्तियाज अहमद करीमी को मिला प्रभार, ये है वजह
BPSC New Chairman सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के 12 फरवरी को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के 12 फरवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद इम्तियाज अहमद करीमी को नए अध्यक्ष की नियमित नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य का प्रभार दिया है।
इस बाबत सरकार के सचिव मो. सोहैल ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत आयोग के सदस्य इम्तियाज अहमद करीमी के उनके कार्यकाल समाप्ति 26 फरवरी तक के लिए अध्यक्ष के कर्त्तव्यों के निर्वहन के लिए प्राधिकृत किया है। इसके बाद उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद सदस्य प्रो. दीप्ति कुमारी को अध्यक्ष के कर्त्तव्यों के निर्वहन के लिए प्राधिकृत किया है।
यह भी पढ़ें
