विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा को कुछ हुआ तो छोड़ूंगी नहीं, दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी, लालू से पूछताछ के बीच बेटी रोहिणी आचार्य भड़कीं

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 07 Mar 2023 12:22 PM (GMT+05:30)

रोहिणी आचार्य ने कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी ...और पढ़ें

पापा को कुछ हुआ तो छोड़ूंगी नहीं, दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी, लालू से पूछताछ के बीच बेटी रोहिणी भड़कीं
पापा को कुछ हुआ तो छोड़ूंगी नहीं, दिल्ली की कुर्सी हिला दूंगी, लालू से पूछताछ के बीच बेटी रोहिणी भड़कीं

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। नौकरी के बदले जमीन (Land For Job Scam) मामले में पटना में राबड़ी देवी (Rabri Devi) से पूछताछ के बाद सीबीआई (CBI) की टीम आज दिल्ली में लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) से पूछताछ कर रही है। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लाट के बाद लौट राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) दिल्ली में बड़ी बेटी मासी भारती (Misa Bharti) के आवास पर हैं। इस बीच उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पापा को कुछ हुआ तो छोड़ूंगी नहीं।

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

बता दें कि साल 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव और उनके परिवार पर रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से कम दाम या तोहफे में जमीन लेने का आरोप है। इसी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम राजद सांसद मीसा भारती के निवास पर पहुंच गई है। सोमवार को सीबीआई ने पटना में राबड़ी आवास पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

रोहिणी ने भाजपा को कहा नरभक्षी

रोहिणी आचार्य ने एक और ट्वीट कर भाजपा को नरभक्षी तक कह दिया। उन्होंने होलिका दहन के मौके पर कहा कि आइए मिलकर लेते हैं प्रण, राम रहीम जैसे दुराचारी के संरक्षक और गोधरा के नरभक्षी का भी करेंगे होलिका दहन।

2022 में दर्ज किया गया था मामला

सीबीआई ने रेलवे में कथित तौर पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद पर 18 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके पूर्व 23 सितंबर 2021 में सीबीआई ने इस मामले को पंजीकृत किया था। लालू प्रसाद पर करीब 1.05 लाख वर्ग फुट जमीन परिवार के नाम कराने के आरोप हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, हेमा यादव समेत 16 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।