विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICSE-ISC Date Sheet 2027: बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 10वीं-12वीं का शेड्यूल जारी; यहां देखें किस दिन किस विषय का पेपर

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:30 PM (IST)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम ...और पढ़ें

15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा

15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा

HighLights

  1. सीआईएससीई ने 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की।

  2. 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, 12वीं की 9 फरवरी से।

  3. छात्रों को तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिला।

जागरण संवाददाता, पटना : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10 नवंबर 2026 को जारी डेटशीट के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू होगी और आठ अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन की रणनीति बनाने का पर्याप्त समय मिल गया है।

15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा, अंग्रेजी से होगी शुरुआत

आईसीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2027 को अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र से शुरू होगी। इसके बाद 18 फरवरी को अंग्रेजी साहित्य और 22 फरवरी को गणित की परीक्षा होगी। 26 फरवरी को इतिहास एवं नागरिक शास्त्र और एक मार्च को भूगोल का पेपर आयोजित किया जाएगा। हिंदी की परीक्षा चार मार्च को निर्धारित है।

विज्ञान विषयों में आठ मार्च को भौतिक विज्ञान, 12 मार्च को रसायन विज्ञान और 15 मार्च को जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद क्षेत्रीय भाषाओं, पर्यावरण विज्ञान और वाणिज्यिक अध्ययन की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 10वीं की अंतिम परीक्षा 31 मार्च को अर्थशास्त्र, फ्रेंच और संस्कृत विषयों की होगी।

आईसीएसई 10वीं का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि विषय
15 फरवरी 2027 अंग्रेजी भाषा
16 फरवरी 2027 आर्ट पेपर-4
18 फरवरी 2027 अंग्रेजी साहित्य
22 फरवरी 2027 गणित
23 फरवरी 2027 आर्ट पेपर-1
24 फरवरी 2027 ग्रुप-3 वैकल्पिक विषय
26 फरवरी 2027 इतिहास एवं नागरिक शास्त्र
1 मार्च 2027 भूगोल
2 मार्च 2027 आर्ट पेपर-2
4 मार्च 2027 हिंदी
8 मार्च 2027 भौतिक विज्ञान
12 मार्च 2027 रसायन विज्ञान
15 मार्च 2027 जीव विज्ञान
16 मार्च 2027 आर्ट पेपर-3
17 मार्च 2027 ग्रुप-3 वैकल्पिक विषय
19 मार्च 2027 क्षेत्रीय भाषाएं
25 मार्च 2027 पर्यावरण विज्ञान
29 मार्च 2027 वाणिज्यिक अध्ययन
31 मार्च 2027 अर्थशास्त्र/फ्रेंच/संस्कृत

नौ फरवरी से शुरू होगी आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा

आईएससी 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी 2027 को पर्यावरण विज्ञान के प्रश्नपत्र से शुरू होगी। इसके बाद 15 फरवरी को अंग्रेजी पेपर-2 और 18 फरवरी को अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। रसायन विज्ञान का पेपर 24 फरवरी और अकाउंटेंसी का 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए गणित की परीक्षा एक मार्च, भौतिक विज्ञान की आठ मार्च और जीव विज्ञान की 15 मार्च को होगी। वहीं, कॉमर्स के विद्यार्थियों की अकाउंटेंसी की परीक्षा 26 फरवरी और कॉमर्स की परीक्षा 29 मार्च को निर्धारित है।

कंप्यूटर साइंस, इतिहास और राजनीति विज्ञान की भी तय हुई तिथियां

अन्य विषयों की बात करें तो कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 17 मार्च, इतिहास की 19 मार्च और समाजशास्त्र की 25 मार्च को होगी। मनोविज्ञान का पेपर 31 मार्च और राजनीति विज्ञान की परीक्षा दो अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके बाद फैशन डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैकल्पिक अंग्रेजी और लीगल स्टडीज की परीक्षाएं होंगी। 12वीं की अंतिम परीक्षा आठ अप्रैल 2027 को ली जाएगी।

आईएससी 12वीं का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि विषय
9 फरवरी 2027 पर्यावरण विज्ञान
15 फरवरी 2027 अंग्रेजी पेपर-2
16 फरवरी 2027 मॉडर्न अंग्रेजी
18 फरवरी 2027 अर्थशास्त्र
22 फरवरी 2027 भारतीय भाषाएं
24 फरवरी 2027 रसायन विज्ञान
26 फरवरी 2027 अकाउंटेंसी
27 फरवरी 2027 आर्ट पेपर-2
1 मार्च 2027 गणित
3 मार्च 2027 शारीरिक शिक्षा
4 मार्च 2027 गृह विज्ञान/भारतीय संगीत
8 मार्च 2027 भौतिक विज्ञान
9 मार्च 2027 मास मीडिया एवं संचार
11 मार्च 2027 बिजनेस स्टडीज
12 मार्च 2027 भूगोल
13 मार्च 2027 आर्ट पेपर-4
15 मार्च 2027 जीव विज्ञान
17 मार्च 2027 कंप्यूटर साइंस
19 मार्च 2027 इतिहास
20 मार्च 2027 आर्ट पेपर-5
24 मार्च 2027 आर्ट पेपर-3
25 मार्च 2027 समाजशास्त्र
29 मार्च 2027 कॉमर्स
31 मार्च 2027 मनोविज्ञान
2 अप्रैल 2027 राजनीति विज्ञान
3 अप्रैल 2027 फैशन डिजाइनिंग/ज्यामितीय एवं यांत्रिक ड्राइंग
5 अप्रैल 2027 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
6 अप्रैल 2027 वैकल्पिक अंग्रेजी
8 अप्रैल 2027 लीगल स्टडीज

डेटशीट जारी, अब रिवीजन और मॉडल पेपर पर करें फोकस

बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। छात्र विषयवार परीक्षा तिथियों के अनुसार पढ़ाई का टाइम टेबल तैयार कर सकते हैं। जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उनके रिवीजन पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर का नियमित अभ्यास करना भी उपयोगी रहेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

विद्यार्थी सीआइएससीई की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश देख सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तिथि, समय और अन्य निर्देशों का मिलान बोर्ड की आधिकारिक डेटशीट से अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।