Move to Jagran APP

महिला दारोगा के इश्क में बीवी से तलाक पर अड़ा तो पत्नी पहुंची थाने, क्या हुआ, जानिए....?

भोजपुर में एक महिला ने अपने पति और महिला दारोगा पर प्रताड़ना का केस किया है। उसका कहना है कि पति दारोगा के इश्क में उससे तलाक मांग रहा है और न देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

By Pramod PandeyEdited By: Thu, 07 Jul 2016 07:36 PM (IST)
महिला दारोगा के इश्क में बीवी से तलाक पर अड़ा तो पत्नी पहुंची थाने, क्या हुआ, जानिए....?

भोजपुर [जेएनएन ] । एक महिला दारोगा के इश्क में पड़ा पति अपनी बीवी से तलाक मांग रहा है। महिला इन्कार कर रही है। उसका कहना है कि वह अपना घर बरबाद नहीं करेगी। तलाक न देने पर उसे पलंग में बांधकर जलाने की कोशिश हो चुकी है। प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने जाकर पति और महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति का अवैध संबंध महिला दारोगा से है। महिला दारोगा दो बच्चों की मां है। उसकी अपने पति से खटपट चल रही है। पुलिस जांच में पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग मानकर चल रही है।

पीड़िता रेशमा वर्मा भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा के अनाईठ मोहल्ला में रहती है। पति उस पर तलाक का दबाव बना रहा है। तलाक नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। उसे पलंग में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

पति के बारे में उसका कहना है कि यह सब महिला दारोगा के उकसाने पर हो रहा है। महिला दारोगा उनसे शादी करना चाहती है। जब तलाक देने से इनकार किया तो उसे पीटा गया।

पढ़ेंः इश्क का एेसा चढ़ा बुखार कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

दोनों शादीशुदा, दोनों के दो-दो बच्चे

आरोपी युवक चंदन दो बच्चों का पिता है। एक पुत्र एक पुत्री है। महिला सब-इंस्पेक्टर भी शादीशुदा है। उसके भी दो बेटे हैं। 2010 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर भोजपुर जिले में कार्यरत थी। बाद में उसका तबादला दूसरे जिले में हो गया था। महिला सब इंस्पेक्टर का भी अपने पति से खटपट चल रहा है। उसने पति पर रोहतास में भी प्रताड़ना का केस किया था। मामला अब भी अनुसंधान में है।

पढ़ेंः पड़ोस में बिकी शराब तो भी जाना पड़ेगा जेल, जानिए क्यों...?

महिला सब इंस्पेक्टर बोली- आरोप बेबुनियाद निराधार

महिला सब इंस्पेक्टर ने उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। जिस परिवार ने केस किया है उस परिवार से उसका पुराना पारिवारिक संबंध है। चंदन के पिता अक्सर उसके यहां आते-जाते थे। वह उन्हें चाचा कहती है। जिस महिला ने उस पर केस किया है उसका पति कोई बच्चा नहीं है।