विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार की मिलावटी मिठाई छोड़ें, इस दिवाली घर पर बनाएं अलसी के पौष्टिक लड्डू; सेहत के लिए रामबाण

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:18 PM (IST)

Alsi Ke Laddu Recipe: दीपावली पर बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर ही अलसी के पौष्टिक लड्डू बनाने की विधि बताई गई है।

अलसी के लड्डू। (AI Generated Image)

अलसी के लड्डू। (AI Generated Image)

HighLights

  1. अलसी के लड्डू दीपावली के लिए पौष्टिक विकल्प।

  2. ओमेगा-3, फाइबर, गुड़ और मेवों से भरपूर।

  3. नीलम सिंह ने बताई आसान बनाने की विधि।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

त्योहार की मिठास को और खास बनाने के लिए इस बार बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर ही कुछ पारंपरिक और पौष्टिक बनाया जा सकता है।

अलसी के लड्डू स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। अलसी में ओमेगा थ्री फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। वहीं, गुड़, मेवे और देसी घी इसके स्वाद और पौष्टिकता को बढ़ाते हैं।

राजेंद्रनगर के बहादुरपुर बाजार समिति की रहने वाली नीलम सिंह ने अलसी के लड्डू बनाने की आसान विधि बताई। उनका कहना है कि घर में उपलब्ध सामग्री से इन्हें आसानी से तैयार किया जा सकता है।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले अलसी को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनकर ठंडा कर लें और फिर दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद घी में गोंद को तलकर कूट लें।
  • अब उसी घी में गेहूं के आटे को सुनहरा होने तक भूनें।
  • नारियल के बुरादे और बादाम-काजू को भी हल्का भून लें।
  • एक बड़े बर्तन में भुनी हुई अलसी, आटा, गोंद, नारियल और मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • दूसरी ओर गुड़ को हल्का पिघलाकर थोड़ा ठंडा करें और तैयार मिश्रण में मिला दें।
  • अंत में इलायची पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण हल्का गर्म रहे, तभी हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें।
  • तैयार हैं स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अलसी के लड्डू।

अब आप ठंडा होने पर अलसी के लड्डू का स्वाद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार की 300 साल पुरानी मिठाई के आगे फीकी हैं आजकल की मिठाइयां, त्योहारों में 80 क्विंटल तक की बिक्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।