विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरजौत कौर बनीं BPSC की स्थायी अध्यक्ष, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले लिया था VRS

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:56 AM (GMT+05:30)

भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की अधिकारी हरजौत कौर को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

IAS हरजोत कौर। फोटो X/ArtCultureBihar

IAS हरजोत कौर। फोटो X/ArtCultureBihar

HighLights

  1. हरजौत कौर बिहार लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं।

  2. उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर पदभार संभाला।

  3. छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक रहेंगी पद पर।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की अधिकारी हरजौत कौर को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को 28 नवंबर के प्रभाव से अनुमति की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जारी की है।

इसके बाद 29 नवंबर काे वह बिहार लाेक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। वर्तमान में वह बिहार लोक सेवा के अध्यक्ष के प्रभार में चल रहीं थीं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वह छह वर्ष फिर 62 वर्ष की उम्र सीमा (जो पहले हो) अपने पद पर बनी रहेंगी। हरजौत कौर अगले वर्ष 31 जून को रिटायर करने वाली थीं।

BPSC के वर्तमान अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसी को लेकर सरकार ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। ये अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की है।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में फिर गूंजेगी अलीशा की आवाज, युवा संसद के लिए नवादा से दूसरी बार सिलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।