शादी के सीजन में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, लेकिन गहने खरीदने से पहले जान लें ज्वेलर्स का ये 'खेल'
पटना में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों ...और पढ़ें

शादी के सीजन में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम (AI Generated Image)
HighLights
सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज।
चांदी की कीमत एक वर्ष पहले के स्तर पर।
ज्वेलर्स ने मेकिंग चार्ज बढ़ाकर लाभ सीमित किया।
जागरण संवाददाता, पटना। सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत एक वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है।
एक दिसंबर, 2025 को एक किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Price) 1.64 लाख रुपये और दो दिसंबर को 1.73 लाख रुपये था।
मंगलवार को 9999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1.73 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और 9900 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1.71 लाख रुपये रहा।
सोने की कीमत (Gold Price) में भी करीब 800 रुपये की गिरावट आई। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 13 हजार 520 रुपये प्रति ग्राम रहा।
22 कैरेट का भाव 12 हजार 385 रुपये, 18 कैरेट का 10 हजार 140 रुपये और 14 कैरेट का 7 हजार 910 रुपये प्रति ग्राम रहा। 13 नवंबर, 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.36 लाख रुपये थी।
लग्न में खरीदारी करने वालों को राहत
शादी-विवाह के शुभ लग्न 22 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान सोना-चांदी खरीदने वालों को कीमतों में गिरावट से राहत मिली है। पिछले चार माह में सोना-चांदी की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
गहने खरीदने मंगलवार को बाकरगंज पहुंचीं रागनी सिन्हा ने कहा कि सोना-चांदी के भाव घटने के बावजूद ज्वेलर्स ने मेकिंग चार्ज बढ़ा दिए हैं। इससे ग्राहकों को कीमतों में कमी का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें- तुलसी विवाह के साथ शुरू होगा शहनाइयों का दौर, नवंबर में 3 और दिसंबर में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त