विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Crime: लिव इन में रहकर घर लौटी युवती की गला रेतकर हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव; घरवाले और प्रेमी दोनों गायब

Published: Sun, 17 Mar 2024 04:00 AM (GMT+05:30)

लिव इन में एक वर्ष तक रहने के बाद घर लौटी युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

Patna Crime: लिव इन में रहकर घर लौटी युवती की गला रेतकर हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव
Patna Crime: लिव इन में रहकर घर लौटी युवती की गला रेतकर हत्या, गड्ढे में पड़ा मिला शव

HighLights

  1. सात घंटे बाद हुई शव की पहचान
  2. एक हफ्ते पहले ही घर लौटी थी युवती

संवाद सहयोगी, बाढ़। लिव इन में एक वर्ष तक रहने के बाद घर लौटी युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह पुलिस ने बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी स्थित सिरधा खंधा से बरामद किया। लगभग सात घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान की, फिर जांच के लिए मायाबीघा गांव स्थित उसके घर पहुंचे।

वहां ताला लगा था और घरवाले फरार थे। इसके बाद पुलिस ने उस युवक के घर पर दबिश दी, जिसके साथ वह दूसरे शहर में लिव इन में रहकर लौटी थी। वहां कोई नहीं मिला।

थानेदार अनिल कुमार ने प्रारंभिक जांच में पाया कि युवती की हत्या कहीं और की गई, फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। आनर किलिंग और प्रेम प्रसंग दोनों ही बिंदुओं पर जांच चल रही है।युवती के स्वजन और संदिग्ध युवक के मिलने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

घर लौटने पर लगी थी पंचायत 

बताया जाता है कि मृत बुधनी उर्फ बुद्धो (20) पड़ोस के एक युवक के साथ भाग कर दूसरे शहर में रहने लगी थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह लौटी तो मालूम हुआ कि दोनों लिव इन में रह रहे थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। इसके बाद गांव में पंचायत लगी, जिसमें युवती को उसकी मां को सौंपने का फैसला सुनाया गया। उसकी मां दूसरे युवक से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनाव था।

स्वजन का गायब होना संदेहास्पद 

पुलिस स्वजन के गायब होने को संदेह की नजर से देख रही है। अंदेशा है कि परिजन युवती को लेकर दूसरी जगह शादी की बात करने निकले होंगे, मगर उसने विरोध शुरू कर दिया होगा। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह बात उसके प्रेमी को पता चल गई होगी। हत्या का आरोप उस पर न लगा दिया जाए, इस कारण से वह भाग गया होगा।

गांव के लोगों से पुलिस ने युवती के रिश्तेदारों के कुछ नंबर और पते की जानकारी ली है। वहां संपर्क कर युवती के स्वजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने आखिर पूरी ही कर दी अपने 'दोस्त' की मुराद, बेटे को दे दिए 3-3 मलाईदार विभाग

BPSC TRE 3 Paper Leak: बिहार शिक्षक भर्ती का पेपर कब और कैसे लीक हुआ? EOU की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे