पीएम मोदी पर खरगे के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, CM सम्राट चौधरी और गिरिराज का कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान से बिहार में सियासत गरमा गई है।
-1792941940553_m.webp)
सीएम सम्राट चौधरी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
HighLights
खरगे के बयान पर बिहार में सियासत तेज हुई।
गिरिराज सिंह और सम्राट चौधरी ने पलटवार किया।
कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग उठी।
डिजिटल डेस्क, पटना। पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खरगे पर पलटवार किया है।
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति जताई। रविवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी की चर्चा करते हुए विवादास्पद बयान दिया।
खरगे और राहुल गांधी माफी मांगें
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उनका यह बयान दिखाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस किस तरह देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना रखते हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस, मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस मूर्खों की टोली
गिरिराज सिंह ने मल्किार्जुन खरगे के बयान पर कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूर्खों की टोली है। पहले लगा था कि केवल राहुल गांधी ही ऐसा बयान देते रहे हैं अब लगता है कि पूरी पार्टी उसी रास्ते पर है।
नेहरु खानदान का कब्र खुद चुका है। 30-40 सालों से देश के आठ-नौ राज्यों में कांग्रेस का नामलेवा नहीं है। उनकी जमानत जब्त हो चुकी है। मोदी है, मोदी रहेगा। मोदी 30 साल तक रहेगा।
कांग्रेस का खात्मा हो चुका है। वे चाहे जितनी अराजकता फैलाएं, कुछ असर नहीं होने वाला है। खरगे नेहरु खानदान की नौकरी करें लेकिन, ऐसे बयान के लिए देश की जनता उनको सजा अवश्य देगी।
मालिकों की चाटुकारिता और राजनीतिक चापलूसी में यह इस हद तक गिर चुके हैं कि अब देश के चुने हुए पीएम के पिता पर ओछी टिप्पणी करने पर उतर आए हैं।
जब नीतियों और मुद्दों पर बहस करने का सामर्थ्य समाप्त हो जाता है, तब फ्रस्ट्रेशन में ऐसी घटिया भाषा निकलती है। यह सिर्फ इनकी सोच का पतन नहीं, बल्कि इनकी भ्रष्ट बुद्धि और घोर मानसिक दिवालियापन का जीता-जागता प्रमाण है।
बिहार सभ्यता की जननी
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सभ्यता की जननी है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणियों पर नहीं।
खरगे पीएम मोदी से माफी मांगें
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए खरगे से प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की है।
मांझी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद नीतियों पर हो न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर। ऐसा करने से किसी नेतृत्व की प्रतिष्ठा कम नहीं होती, बल्कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की सोच उजागर होती है।
यह भी पढ़ें- 'सारी मर्यादाएं तार-तार', पीएम मोदी को लेकर खरगे के बयान पर अमित शाह का पलटवार
यह भी पढ़ें- 'जिनके अपने दामन दागी, वे दूसरों पर सवाल न उठाएं', खरगे के बयान पर बोले जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
