विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गुंडे-मवालियों की भाषा प्रयोग कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष', पीएम मोदी को लेकर खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:16 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस ...और पढ़ें

पीएम मोदी को लेकर खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार। (पीटीआई)

पीएम मोदी को लेकर खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार। (पीटीआई)

HighLights

  1. खरगे ने पटना में पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया।

  2. भाजपा ने खरगे की भाषा को 'गुंडे-मवालियों' जैसा बताया।

  3. भाजपा ने कांग्रेस को 'माफिया गैंग' कहकर हमला बोला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया है। खरगे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी ने एक्स पर कहा, 'कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इनके युवराज इसी खीझ में कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों से गलत व्यवहार करते हैं, तो कभी अपने ही नेताओं से धक्का-मुक्की करते हैं। इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि माफिया गैंग प्रतीत होती है।'

'वैसै कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान वाले ख्वाब को पूरा करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा ने दस साल तक हर पैंतरा चला, लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। आज उनका बेटा इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा है। देश की जनता आपका यह ख्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी।'

खरगे ने क्या कहा?

बिहार के पटना में डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खरगे ने दवाब दिया, 'मोदी का बाप भी जाएगा।'

यह भी पढ़ें- Varanasi Air Show 2026 LIVE : आसमान में वायुसेना का द‍िखा शौर्य, 370 लोगोंं की हालत खराब, कई दर्शक हुए बेहोश