विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC: 4 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शक्ति दुबे से अधिक नंबर, बिहार के राज कृष्ण ने इंटरव्यू में लहराया परचम

Published: Sat, 26 Apr 2025 02:27 PM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें शक्ति दुबे ...और पढ़ें

चार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शक्ति दुबे से अधिक नंबर। (जागरण)
चार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शक्ति दुबे से अधिक नंबर। (जागरण)

HighLights

  1. आठवीं रैंक हासिल करने वाले बिहार के राज कृष्ण झा को मिले 1031 अंक
  2. यूपीएसससिविल सेवा परीक्षा में मुख्य परीक्षा के लिए 1750 और साक्षात्कार के लिए 275 अंक निर्धारित

जागरण संवाददाता, पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंक श्रेणीवार कटऑफ के साथ जारी कर दिया है।

इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने 1043 अंक प्राप्त किया है। मुख्य लिखित परीक्षा में 843 अंक और साक्षात्कार में 200 अंक मिले हैं।

टॉप-10 के चार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में टॉपर से अधिक अंक मिले हैं। जबकि साक्षात्कार में भी टॉपर से अधिक अंक तीन अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया है।

आठवीं रैंक हासिल करने वाले बिहार के राज कृष्ण झा को लिखित परीक्षा में 831 अंक और साक्षात्कार में 200 अंक मिले हैं। टॉपर और राज कृष्ण झा का साक्षात्कार में समान अंक हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में मुख्य परीक्षा के लिए 1750 और साक्षात्कार के लिए 275 अंक निर्धारित हैं।

ईडब्ल्यूएस से अधिक ओबीसी का कटऑफ

सामान्य वर्ग के लिए प्रारंभिक परीक्षा की कटऑफ 87.98 अंक रहा। प्रारंभिक परीक्षा में ओबीसी का 87.28 व ईडब्ल्यूएस का 85.92 अंक कटऑफ रहा।

अनुसूचित जाति (एससी) का 79.03 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का 74.23 अंक है। मुख्य परीक्षा में सामान्य वर्ग का 729 अंक कटऑफ रहा। ईडब्ल्यूएस का 696, ओबीसी का 702, अनुसूचित जाति का 685 और अनुसूचित जनजाति का 684 अंक कटऑफ रहा।

2845 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1009 का अंतिम रूप से चयन हुआ। इसमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं। चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 335, ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी के 87 हैं।

रैंक नाम मुख्य परीक्षा के अंक साक्षात्कार के अंक मेधा अंक
1 शक्ति दुबे 843 200 1043
2 हर्षिता गोयल 851 187 1038
3 डोंगरे अर्चित पराग 848 190 1038
4 शाह मार्गी चिराग 825 210 1035
5 आकाश गर्ग 831 201 1032
6 कोमल पुनिया 856 176 1032
7 आयुषी बंसल 821 210 1031
8 राज कृष्ण झा 831 200 1031
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल 854 173 1027
10 मयंक त्रिपाठी 843 184 1027

यह भी पढ़ें-

Shakti Dubey Interview: कितने घंटे पढ़ाई करती थी शक्ति दुबे? यूपीएससी टॉपर बनने की रणनीति कर दी शेयर

UPSC Topper: टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं घर, पांव छूकर सबका लिया आशीर्वाद; बताया- इतना आसान नहीं था सफर