विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Topper: टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं घर, पांव छूकर सबका लिया आशीर्वाद; बताया- इतना आसान नहीं था सफर

Published: Wed, 23 Apr 2025 03:22 PM (IST)

प्रयागराज पहुंचकर यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे का उनके पिता ने स्वागत किया और मां ने आरती उतारी। पड़ोसियों ने भी ...और पढ़ें

यूपीएसएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं घर - जागरण
यूपीएसएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं घर - जागरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टापर शक्ति दुबे प्रयागराज पहुंच गई हैं। पिता देवेंद्र कुमार दुबे उन्हें जंक्शन रेलवे स्टेशन से रिसीव करके सोमेश्वर नगर नैनी स्थित घर लेकर गए। वहां मां प्रेमा दुबे ने उनकी आरती उतारकर मुंह मीठा कराया।

पड़ोस के लोगों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। शक्ति ने पांव छूकर सबका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की टापर बनने की उम्मीद उन्हें नहीं थी। यह महादेव की कृपा है जो टापर बन गई।

बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ा परिश्रम किया। देश-विदेश के घटनाक्रम में नजर रखी। सामान्य ज्ञान पर ध्यान दिया और लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई की, जिसका उन्हें लाभ मिला है।

शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया बीएससी 

एसएमसी घूरपुर में 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद शक्ति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी किया। उसमें गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। फिर 2018 में बीएचयू से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी किया। इसमें भी गोल्ड मेडलिस्ट रहीं।

इसके बाद वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगीं। 2023 की परीक्षा में दो नंबर कम होने पर उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया। अबकी पांचवी प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। घर पर रिश्तेदार व मित्रों की भीड़ जुटी है।

ये भी पढ़ें - 

Shakti Dubey: बेटी की सक्सेस पर माता-पिता की आंखों में चमक, मां बोली- हमने उसको जब भी देखा… पढ़ते देखा