चारा घोटाला केस: 25 साल की लुकाछिपी खत्म, CBI के हत्थे चढ़ा फरार सत्येंद्र कुमार
चारा घोटाले के एक मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपित सत्येंद्र कुमार को सीबीआई ने लखनऊ रेलवे ...और पढ़ें

चारा घोटाले का भगोड़ा सत्येंद्र कुमार 25 साल बाद सीबीआई की गिरफ्त में
HighLights
चारा घोटाले का आरोपित सत्येंद्र कुमार 25 साल से फरार था।
सीबीआई ने उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद उसे रांची की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। चारा घोटाले के एक मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपित सत्येंद्र कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसे 22 अक्टूबर की आधी रात लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ा गया, जब वह मध्य प्रदेश के गुना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया है, जहां सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।
2002 में दाखिल हुआ था आरोपपत्र
सीबीआई के अनुसार, इस मामले में वर्ष 2001 में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद सत्येंद्र कुमार अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।
लगातार अदालत में अनुपस्थित रहने के कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया गया था।
25 वर्षों से थी तलाश
वारंट जारी होने के बाद सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत हाथ पैर मारे लेकिन सत्येंद्र कुमार गिरफ्त में नहीं आया। जांच एजेंसी 25 वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी।
सीबीआई ने तकनीकी निगरानी के साथ खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी। इस दौरान उसकी लोकेशन नेपाल में मिली। हाल ही में उसके भारत आने की सूचना मिली।
इसके बाद गुना से लखनऊ के बीच उसकी यात्रा की जानकारी मिलने पर सीबीआई की विशेष टीम ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहले से घेराबंदी कर दी। ट्रेन पहुंचने पर उसे पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें- झारखंड CRPF-CISF घूसखोरी कांड: 60 लाख की अवैध संपत्ति के मिले सबूत; सीनियर्स की भूमिका संदिग्ध
