पटना में छठ महापर्व को लेकर फायर ब्रिगेड अलर्ट, गूगल मैप से ट्रैक होंगी दमकल गाड़ियां; 90+ घाटों पर खास नजर
पटना में छठ महापर्व के लिए अग्निशमन विभाग ने व्यापक सुरक्षा तैयारी की है, जिसमें 46 प्रमुख घाटों पर दमकल ...और पढ़ें

पटना का छठ घाट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
छठ महापर्व पर पटना में अग्निशमन विभाग अलर्ट।
46 प्रमुख घाटों पर दमकलकर्मी और गाड़ियां तैनात।
गूगल मैपिंग से दमकल वाहनों की लोकेशन ट्रैक होगी।
जागरण संवाददाता, पटना। छठ घाटों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। शहर के 46 प्रमुख घाटों पर दमकल की गाड़ियां और अग्निशमनकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
दीघा, एलसीटी, गांधी घाट, गायघाट और भद्रघाट समेत अन्य प्रमुख घाटों के समीप दमकल के साथ फायर कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पूरे पर्व के दौरान 450 अग्निशमनकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
घाटों और तालाबों के समीप सुरक्षा इंतजाम
लोदीपुर स्थित अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम से छठ घाटों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। गूगल मैपिंग के माध्यम से दमकल वाहनों की लोकेशन भी ट्रैक होगी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार के अनुसार, सभी अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
वरीय अधिकारी भी लगातार निगरानी करेंगे। पटना में 90 से अधिक घाटों और तालाबों के समीप सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु जुटेंगे। ऐसे में अग्निशमन विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।