विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा नजदीकी छठ घाट का पता! बस इस WhatsApp नंबर पर भेजें 'Hi'

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:51 AM (IST)

पटना नगर निगम ने छठ महापर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है। यह चैटबॉट नजदीकी ...और पढ़ें

पटना में घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा नजदीकी छठ घाट का पता (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पटना में घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा नजदीकी छठ घाट का पता (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. व्हाट्सएप चैटबॉट से नजदीकी छठ घाटों की जानकारी पाएं।

  2. घाटों की गूगल लोकेशन और अधिकारियों के नंबर उपलब्ध।

  3. श्रद्धालुओं के लिए टैंकरों से गंगाजल वितरण की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं को अब अपने नजदीकी घाट और तालाब की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पटना नगर निगम ने वाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराई है। श्रद्धालु एक क्लिक पर जान सकेंगे कि उनके घर के पास कौन-कौन से छठ घाट और तालाब हैं। 

चैटबॉट पर घाट का नाम और गूगल लोकेशन के साथ संबंधित सफाई निरीक्षक और जोनल अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और जरूरी जानकारी लेने में आसानी होगी। 

इसके अलावा नगर निगम की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने और समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है।

एक क्लिक में जानकारी पाने की प्रक्रिया

  • वाट्सएप नंबर 9264447449 पर हाय लिखकर भेजें।
  • अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
  • कार्तिक छठ के लिए नजदीकी घाट देखें विकल्प का चयन करें।
  • आप अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें, आपको अपने सबसे नजदीक स्थित छठ घाट की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आज से टैंकरों से वितरित होगा गंगाजल

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से शुक्रवार से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में टैंकरों से गंगाजल वितरित किया जाएगा। इसके लिए सभी अंचलों में गंगा जल से भरे टैंकर तैयार कर लिए गए हैं। 

प्रमुख स्थानों पर टैंकर तैनात रहेंगे, जहां से लोग गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, छठ घाटों और तालाबों के पास सहायता केंद्र, साइनेज बोर्ड और कंट्रोल रूम भी तैयार कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम? 16 नवंबर को धुंध के बीच होंगे सूर्य देव के दर्शन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।