Bihar Weather Update: बिहार में छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम? 16 नवंबर को धुंध के बीच होंगे सूर्य देव के दर्शन
बिहार में छठ पूजा के दौरान मौसम श्रद्धालुओं का साथ देगा, जिसमें मुख्य रूप से शुष्क और सामान्य स्थिति रहेगी। ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
छठ पूजा पर बिहार में मौसम रहेगा शुष्क और सामान्य।
सुबह-शाम हल्की ठंड और धुंध, दिन में खिली रहेगी धूप।
श्रद्धालुओं को हल्के गर्म कपड़े पहनने, बच्चों का ध्यान रखने की सलाह।
जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मौसम श्रद्धालुओं का साथ देगा। चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और सामान्य रहने के आसार हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड के साथ धुंध का प्रभाव रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहाना बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य के समय मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सुबह हल्की धुंध के बीच सूर्योदय का नजारा देखने को मिल सकता है।
न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार
दिन साफ होने के बाद मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
सुबह घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जा रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह की ठंडी हवा बचाव जरूरी है। गुरुवार को पटना सहित छह जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, किशनगंज में 9.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 29.9 | 20.1 |
| गया | 29.2 | 16.8 |
| भागलपुर | 29.2 | 19.8 |
| मुजफ्फरपुर | 27.2 | 19.6 |