पटना में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हाइवा से टकराई, 20 से अधिक यात्री घायल; ड्राइवर फरार
फतुहा फोरलेन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस हाइवा से टकरा गई, जिसमें लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए।
-1795292718705_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
प्रधानमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस हाइवा से टकराई।
हादसे में लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हुए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी, चालक फरार।
संवाद सूत्र, पटना। फतुहा फोरलेन पर सुपंचक गांव के पास शनिवार को वैशाली जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
हादसे में करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फतुहा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाज के बाद सभी घायल अपने-अपने घर लौट गए।
यह भी पढ़ें- PM नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर को दिया- पीरपैंती पावर प्लांट ट्रांसमिशन, दो नए फीडर, कहलगांव एसटीपी और साइंस ब्लॉक