Move to Jagran APP

किसानों को तीन सौ रुपये में दो लाख का बीमा देगा बिस्कोमान

बिस्कोमान किसानों को तीन सौ रुपये में दो लाख का बीमा देगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:30 AM (IST)
किसानों को तीन सौ रुपये में दो लाख का बीमा देगा बिस्कोमान

पटना। राज्य के किसानों को बिस्कोमान तीन सौ रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा देगा। इसके लिए बिस्कोमान और इफको टोकियो बीमा कंपनी के साथ करार होने वाला है। वार्ता के बाद दोनों के बीच सहमति बन गई है। बीमा कंपनी की ओर से मार्केटिंग डायरेक्टर अनामिका राय राष्ट्रवार और बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं एमडी आरपी सिंह के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी।

बिस्कोमान से पंद्रह लाख किसान सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इतने किसानों का डाटा है। अपने 175 बिक्रय केंद्रों के माध्यम से बिस्कोमान किसानों का बीमा करेगा। पंचायत से प्रखंड और जिला स्तर पर इसके लिए जागरुकता अभियान और पोस्टर बैनर सहित अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कम राशि पर किसानों का बीमा किया जाएगा। गंभीर बीमारियां जैसे- कैंसर, हार्ट सहित अन्य बीमारियां और दुर्घटना होने पर केवल तीन सौ रुपये के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा होगा। पति -पत्‍‌नी और उनके आश्रित दो बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। यह पूरी तरह कैशलेस होगा। इसके लिए स्मार्ट कार्ड किसानों को दिया जाएगा। यही नहीं किसानों के औजार, टै्रक्टर, चार चक्का और दो चक्का वाहनों का भी बीमा किया जाएगा। इसका भी प्रीमियम काफी कम होगा। अगले महीने से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.