विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई, पुलिस पेश करेगी केस डायरी

Published: Sat, 20 Jun 2026 06:30 AM (IST)

कदमकुआं थाने में दर्ज फैजल खान फायरिंग मामले में 20 जून को कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।

खान सर। (फाइल फोटो)

खान सर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फैजल खान फायरिंग मामले में 20 जून को अहम सुनवाई।

  2. पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी।

  3. गिरफ्तारी पर रोक और गार्ड्स की जमानत पर फैसला।

जागरण संवाददाता, पटना। कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका और गिरफ्तारी पर रोक को लेकर 20 जून को कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।

कोर्ट के निर्देश पर पुलिस शनिवार को अपडेटेड केस डायरी और आपराधिक इतिहास पेश करेगी। पुलिस डायरी के मुताबिक, 2 जून की रात 10:10 बजे मारपीट हुई थी, जबकि गार्ड्स ने उसके 20 मिनट बाद (10:30 बजे) फायरिंग की।

पुलिस का दावा है कि यह फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं, बल्कि दहशत फैलाने के लिए की गई थी। अदालत शनिवार को फैजल खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बढ़ाने या खारिज करने पर फैसला ले सकती है।

साथ ही, उनके दो सुरक्षा गार्डों (प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह) की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। इस मामले में 20 जून की तारीख महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक की अवधि समाप्त हो रही है और उनके बाडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है।

सीसीटीवी से सामने आई फायरिंग की तस्वीर

घटना के बाद शुरुआती स्तर पर फैजल खान की ओर से बाडीगार्ड्स द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने नहीं लाई गई थी।

उनके मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं था। हालांकि, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दोनों बाडीगार्ड्स प्रदीप और तालेबर सिंह फायरिंग करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- खान सर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने पहुंचे रौशन आनंद, पटना पुलिस का एफआईआर करने से इनकार

यह भी पढ़ें- पहले आग लगाती हैं, अब धुएं पर दिक्कत क्यों? महिला टीवी पत्रकार की दलील पर दिल्ली HC में खान सर का पलटवार