विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'रंगदारी और अपहरण RJD के 2 जॉब सेक्टर', तेजस्वी यादव के दावों पर नीतीश के प्रवक्ता का तीखा कटाक्ष

Published: Fri, 10 May 2024 08:37 PM (IST)

Bihar Politics जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि तेजस्वी यादव के जॉब सेक्टर में रंगदारी और अपहरण उद्योग ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव के दावों पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया कटाक्ष। (फाइल फोटो)
तेजस्वी यादव के दावों पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया कटाक्ष। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रंगदारी और अपहरण राजद के दो जॉब सेक्टर: राजीव रंजन
  2. नौकरी के बदले ली गई जमीन कब वापस करेंगे तेजस्वी: कुशवाहा

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि तेजस्वी यादव के जॉब सेक्टर में रंगदारी और अपहरण उद्योग है।

उन्होंने कहा है कि गरीबों से उनकी जमीन लिखवाकर नौकरी देने के लिए प्रसिद्ध लालू परिवार के युवराज का जॉब शो कैसा होगा, यह बिहार की जनता जानती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को पता है कि इनके जॉब शो में लोगों की पढाई-लिखाई के सर्टिफिकेट नहीं बल्कि, जमीन के कागजात देखे जाएंगे, इसमें युवाओं की योग्यता नहीं, बल्कि जमीन की कीमत देखी देखी जाएगी।

राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव के जॉब शो में कुल मिलाकर परीक्षाओं की जगह नौकरियों की बोली लगायी जाएगी, जिसे बिहार की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि राजद का इतिहास गवाह है, इनके राज में युवा नहीं बल्कि अपराधी फले-फूले हैं। अपने कुशासन से इन्होने रंगदारी और अपहरण को उद्योग जैसा बना दिया था।

नौकरी के बदले ली गई जमीन कब वापस करेंगे तेजस्वी: कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा है कि रेलवे की नौकरियों के बदले गरीबों की ली गई जमीन वे कब वापस करेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी युवाओं को सरकारी नौकरी का आश्वासन दे रहे हैं। युवा उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। अगर सच में उन्हें युवाओं की चिंता है तो नौकरी के बदले ली गई जमीन तुरंत वापस करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार का राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार से शुरू होकर भ्रष्टाचार पर ही खत्म होता है। अब तेजस्वी यादव भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहें हैं।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार पूरे देश में शायद एकमात्र ऐसा राजनीतिक परिवार है, जिसके आधा दर्जन सदस्यों पर घोटाले की जांच चल रही है। लालू प्रसाद स्वयं कोर्ट द्वारा चारा घोटाले में दोषी भी सिद्ध किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लालू यादव ने बिहारी शब्द को गाली बना दिया', ये क्या बोल गए डिप्टी CM विजय सिन्हा; मचेगा सियासी बवाल!

22 अधिकारियों समेत 4 शिक्षकों पर चला केके पाठक का चाबुक, DEO ने काटी इतने दिनों की काट ली सैलरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।