विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED ने छापेमारी में जब्त किए में 1.85 करोड़ रुपये, बैंक खातों में 3.67 करोड़ फ्रीज; विदेशी नागरिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Published: Mon, 01 Jan 2024 10:34 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ की गई ...और पढ़ें

ED ने छापेमारी में जब्त किए में 1.85 करोड़ रुपये, बैंक खातों में 3.67 करोड़ फ्रीज
ED ने छापेमारी में जब्त किए में 1.85 करोड़ रुपये, बैंक खातों में 3.67 करोड़ फ्रीज

HighLights

  1. तीसरे दिन भी ईडी की साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी
  2. पटना और कोलकाता में हुई छापेमारी

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ की गई छापेमारी में 1.85 करोड़ नकद बरामद हुए हैं, जबकि अपराधियों के बैंक खातों में बची शेष राशि 3.67 करोड़ को फ्रीज कर दिया गया है।

छापेमारी, पटना में एक स्थान पर सहित पश्चिम बंगाल के तीन स्थानों पर की गई। ईडी के अनुसार, पटना में नितेश कुमार, सागर यादव और संतोष कुमार गिरफ्तार किए गए हैं।

खड़गपुर में कॉल सेंटर के पैटर्न पर काम कर रहे थे साइबर ठग

सूत्रों के अनुसार, साइबर अपराधी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक कॉल सेंटर के पैटर्न पर काम कर रहे थे। ईडी सूत्रों ने बताया कि आयरिश नागरिक की साइबर धोखाधड़ी की सूचना सह शिकायत के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। साइबर ठगों ने साइबर धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से आयरिश नागरिक से 950 यूरो (84,941.40/- रुपये) की धोखाधड़ी की थी।

जांच से पता चला कि पटना के मूल निवासी नितेश कुमार ने एक आयरिश नागरिक को धोखा देकर भारत में अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करा ली थी। जांच में यह भी पता चला कि 8-10 व्यक्तियों का एक समूह लगातार विदेशी नागरिकों को धोखा देकर राशि अपने अकाउंट में राशि ट्रांसफर करवा रहे थे। 

यह भी पढ़ें -

'...INDIA का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे', तेज प्रताप यादव ने PM मोदी के दीपोत्सव मनाने वाले बयान पर क्यों कह दिया ऐसा

Rabri Devi Birthday: बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रबड़ी देवी का आज जन्‍मदिन, राजनीतिक सफर पर बन चुकी है वेब सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।