बिहार टेंडर घोटाला: एक और IAS पर ED का शिकंजा, 8 घंटे तक हुए तीखे सवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी ठेकों में कथित अनियमितता की जांच के सिलसिले में एक और आईएएस अधिकारी से आठ ...और पढ़ें

बिहार टेंडर घोटाला ईडी जांच में एक और आईएएस अधिकारी से लंबी पूछताछ (AI Generated Image)
HighLights
ईडी ने एक और आईएएस अधिकारी से आठ घंटे पूछताछ की।
सरकारी ठेकों में कथित अनियमितता की जांच जारी है।
ठेकों के आवंटन और वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठे।
राज्य ब्यूरो, पटना। सरकारी ठेकों में कथित अनियमितता की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक और आईएएस अधिकारी से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।
ठेकों के आवंटन, वित्तीय लेन-देन और ठेकेदार से कथित संबंधों को लेकर अधिकारी से सवाल किए गए।
टेंडर घोटाले की जांच में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच एजेंसी ठेकेदार के मोबाइल से मिले संदेशों, वित्तीय लेन-देन और ठेकों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
जांच के दायरे में उन अधिकारियों की भूमिका भी है, जिनकी संबंधित विभागों में तैनाती के दौरान ठेकों का आवंटन हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार टेंडर घोटाला: 4000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, IAS संजीव हंस और रिशुश्री समेत 7 आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
यह भी पढ़ें- बिहार में ED के रडार पर आधा दर्जन IAS अधिकारी, टेंडर घोटाले में हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद एक्शन
