विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने कसी कमर, 5 दिनों में चलाई गईं 205 अतिरिक्त ट्रेनें

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:55 AM (IST)

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 17 से 21 नवंबर तक 205 टीओडी ट्रेनें चलाईं। 

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ हेतु अतिरिक्त ट्रेनें।

  2. पूर्व मध्य रेल ने 205 टीओडी ट्रेनें चलाईं पांच दिनों में।

  3. दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा जाने वाले यात्रियों को लाभ।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) की ओर से लंबी दूरी की टीओडी (ट्रेन आन डिमांड) ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

यात्रियों की सहूलियत के लिए 17 से 21 नवंबर तक पांच दिनों में 205 टीओडी ट्रेनें चलाई गईं। इससे दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हरियाणा सहित दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराने में मदद मिली।

रेलवे के अनुसार, 17 नवंबर को 50, 18 नवंबर को 41, 19 नवंबर को 36, 20 नवंबर को 40 और 21 नवंबर को 38 टीओडी ट्रेनें चलाई गईं।

त्योहार के बाद ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मांग के अनुरूप अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया, ताकि नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम हो और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक विकल्प मिल सके।

सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि अक्टूबर से 30 नवंबर तक 4448 विशेष ट्रेन के फेरे निर्धारित हैं। जरूरत के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जा रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर में गंगा स्नान और बाबा हरिहरनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

23 से 25 नवंबर तक नयागांव, परमानंदपुर, शीतलपुर, दीघवारा, अवतारनगर और बड़ागोपाल सहित कई छोटे स्टेशनों पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव होगा।

इसके अलावा 24 और 25 नवंबर को सोनपुर-छपरा, सोनपुर-मुजफ्फरपुर और सोनपुर-पाटलिपुत्र के बीच चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला एक्सप्रेस में 'पहले आओ, सीट पाओ'; बारिश में भागलपुर रेलवे जंक्‍शन पर 6 घंटे लाइन में खड़े रहे 1300 यात्री


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।