विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला एक्सप्रेस में 'पहले आओ, सीट पाओ'; बारिश में भागलपुर रेलवे जंक्‍शन पर 6 घंटे लाइन में खड़े रहे 1300 यात्री

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:57 PM (IST)

Vikramshila Express General Coach Queue Rain New Farakka Express: छठ पूजा के समापन के बाद भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा कष्टप्रद हो गई। विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट पाने के लिए 1300 से अधिक यात्रियों को बारिश में 6 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

Vikramshila Express General Coach Queue Rain New Farakka Express:

Vikramshila Express General Coach Queue Rain New Farakka Express:

HighLights

  1. छठ पूजा के बाद भागलपुर जंक्शन पर भारी भीड़।

  2. विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट के लिए मारामारी।

  3. बारिश में 1300 से अधिक यात्री 6 घंटे कतार में।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Vikramshila Express General Coach Queue Rain New Farakka Express: छठ पूजा के समापन के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भागलपुर जंक्शन से लंबी दूरी की यात्रा बेहद कष्टप्रद हो गई है।

रेलवे द्वारा लागू किए गए 'पहले आओ, सीट पाओ' सिस्टम के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट पाने के लिए यात्रियों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शनिवार को स्थिति यह रही कि सीट की चाह में 1300 से अधिक यात्रियों को करीब छह घंटे तक बारिश में भीगते हुए कतार में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुबह पांच बजे से ही बांका, पीरपैंती व अजगैवीनाथ धाम से पहुंचे थे यात्री

शनिवार की सुबह पांच बजे से ही भागलपुर स्टेशन परिसर में यात्रियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। कतार में लगे यात्रियों में भागलपुर शहर के अलावा बांका, अमरपुर, रजौन, पीरपैंती और अजगैवीनाथ धाम सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। देखते ही देखते कतार में 1300 से अधिक लोग जुट गए।

प्लेटफार्म संख्या एक पर विक्रमशिला एक्सप्रेस के लगते ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नंबरिंग सिस्टम से यात्रियों को ट्रेन की छह जनरल बोगियों में चढ़ाया गया। आलम यह रहा कि महज 600 सीटों वाली इन छह जनरल बोगियों में पहले कतार से करीब 900 लोगों को चढ़ाया गया। इसके बाद लगभग 400 अन्य यात्री भी बोगियों में घुस गए। क्षमता से दोगुने से अधिक यात्री सवार होने के कारण जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और मुसाफिर एक-दूसरे पर लदे नजर आए।

पांच घंटे लेट चली ब्रह्मपुत्र मेल

स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ब्रह्मपुत्र मेल और न्यू फरक्का एक्सप्रेस कुछ ही मिनटों में पहुंचने वाली है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही अप ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार को भी पांच घंटे से अधिक देरी से भागलपुर पहुंची, जिस कारण इसमें कम यात्री सवार हुए।

Bhagalpur Vikramshila Express Rush 1300 Queue in Rain

न्यू फरक्का व पैसेंजर ट्रेन में भी मची मारामारी

वहीं, प्लेटफार्म संख्या एक पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस के खड़ी होते ही यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा और इसकी जनरल बोगियां भी खचाखच भर गईं। इसके अतिरिक्त रामपुरहाट-गया पैसेंजर में भी चढ़ने के लिए भारी मारामारी की स्थिति बनी रही। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि यात्री एक-दूसरे के ऊपर लदे हुए थे और बोगियों के मुख्य दरवाजे (गेट) तक पूरी तरह जाम हो गए थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कम करेगी मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, भागलपुर, जमालपुर व पटना होकर गुजरेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।