विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर पटना में हाई अलर्ट: PMCH-AIIMS तैयार, इमरजेंसी के वक्त काम आएंगे ये 4 जरूरी नंबर

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:27 AM (IST)

पटना जिला प्रशासन ने दीपावली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

पटाखा की दुकान। (जागरण)

पटाखा की दुकान। (जागरण)

HighLights

  1. दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन की तैयारी।

  2. अवैध पटाखों पर पुलिस की विशेष निगरानी।

  3. अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग आपात स्थिति को तैयार।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे, उल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

सभी संवेदनशील व प्रमुख स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। पटाखों की अवैध बिक्री, असामाजिक गतिविधियों और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए थानाध्यक्षों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय से पहुंचने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

सरकारी के साथ निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने का आदेश

आग लगने की आशंका को देखते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी अनुमंडलों के अग्निशमन केंद्रों को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया है।

फायर टेंडरों में पर्याप्त पानी और जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे ताकि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो सकें।

पोर्टेबल अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। दुर्घटना या पटाखों से जले घायलों के तत्काल उपचार के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में कुशल चिकित्सकों की टीम प्रतिनियुक्त रहेगी।

जिला और अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्षों में भी चिकित्सक एवं एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगे। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स और श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल सहित सभी प्रमुख सरकारी एवं निजी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की निगरानी करने काे कहा गया है।

सफाई और स्वच्छता पर जोर

नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया है। दीपावली के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करना होगा।

आपात स्थिति के लिए याद रखें ये नंबर

  • जिला नियंत्रण कक्ष- 0612-2219234
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष- 0612-2219810
  • पुलिस मोबाइल नियंत्रण कक्ष- 9031825979
  • आपातकालीन सहायता- 112

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: दीपावली पर मौसम रहेगा सामान्य, सुबह धुंध के बाद धूप; 10 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।