विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Today: दीपावली पर मौसम रहेगा सामान्य, सुबह धुंध के बाद धूप; 10 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:09 AM (IST)

Bihar Aaj Ka Mausam: पछुआ हवाओं के कारण बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, अगले तीन दिनों तक सुबह में धुंध और दिन में धूप खिली रहेगी।

बिहार आज का मौसम। (AI Generated Image)

बिहार आज का मौसम। (AI Generated Image)

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

अगले तीन दिनों के दौरान सुबह के समय धुंध का असर रहेगा। सुबह और रात्रि में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

11 नवंबर को दक्षिण पूर्व भाग के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

शनिवार को पटना सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस एवं 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वी चंपारण का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके कारण ठंड में थोड़ी वृद्धि की संभावना है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 30.5 20.6
गया 29.0 17.2
भागलपुर 30.5 17.6
मुजफ्फरपुर 28.4 19.7

 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।