विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब और बिहार के बीच दौड़ेंगी 6 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और पूरा टाइम-टेबल

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:00 AM (IST)

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पंजाब और बिहार के ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दीपावली-छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. पंजाब और बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी ये ट्रेनें।

  3. सहरसा, दरभंगा, गया, लुधियाना, कोलकाता को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने छह जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता से लुधियाना के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा सरहिंद से सहरसा और सहरसा से अंबाला कैंट के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलेगी।

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।

इनमें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया, मानसी, गोरखपुर, मुरादाबाद और यमुनानगर जगाधरी शामिल हैं।

गया जाने वाली ट्रेन डीडीयू, वाराणसी, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी आन सोन होकर चलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी जानकारी दी।

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

1. लुधियाना-सहरसा स्पेशल (04656/04655) : लुधियाना से 6, 9 और 11 नवंबर को शाम 5:35 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 8, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से सुबह 3:50 बजे प्रस्थान करेगी।

2. लुधियाना-दरभंगा स्पेशल (04662/04661) : लुधियाना से 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे खुलेगी। वापसी में दरभंगा से 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

3. लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल (04660/04659) : लुधियाना से 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे खुलेगी। अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से प्रस्थान करेगी।

4. लुधियाना-गया स्पेशल (04664/04663) : लुधियाना से 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में 13 नवंबर को सुबह 11 बजे गया से रवाना होगी।

5. लुधियाना-कोलकाता स्पेशल (04666/04665) : लुधियाना से 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 7 नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी।

6. सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल (04528/04527) : सरहिंद से 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से खुलेगी और अगले दिन रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर पंजाब से बिहार आना हुआ आसान, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।