विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से बिहार जाना होगा किफायती, आनंद विहार से मिलेगी सरकारी बस की सुविधा

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:27 PM (IST)

बिहार और दिल्ली के बीच सीधी बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को आनंद विहार टर्मिनल से सीधे बिहार के पांच प्रमंडलों तक जाने की सुविधा मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. आनंद विहार से बिहार के पांच प्रमंडलों के लिए सीधी बसें।

  2. छठ महापर्व पर यात्रियों को गुरुग्राम के चक्कर से मुक्ति।

  3. 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर चलेंगी बीएस-6, सीएनजी, ई-बसें।

राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट सरकार ने बिहार और दिल्ली के बीच सुगम बस सफर के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसें दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से ही मिलेंगी, जिससे यात्रियों को गुरुग्राम आने-जाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

इसकी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि छठ महापर्व पर यात्रियों को तत्काल यह सुविधा दी जा रही है। आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच प्रमंडलों- पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसे नियमित करने के लिए दोनों राज्यों की सरकारों ने संयुक्त पहल करने पर सहमति दी है।

मंत्री ने बताया कि पहले बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गुरुग्राम बस पड़ाव पर उतरना पड़ता था, जहां से आनंद विहार बस टर्मिनल की दूरी करीब 40-50 किलोमीटर है।

इस अतिरिक्त सफर में समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। सरकार की इस पहल के बाद प्रकाश पर्व, होली और सामान्य दिनों में भी यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

18 मार्गों पर चलेंगी सीएनजी और ई-बसें

समझौते के तहत दिल्ली और बिहार के बीच 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस संचालन की योजना है। इनमें पटना, गयाजी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ सहित अन्य प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

प्रत्येक मार्ग पर दिल्ली और बिहार को 12-12 बसों का परमिट कोटा देने का प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार के साथ समझौते में बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रविधान है।

बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम एवं इमरजेंसी बटन जैसे सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य होगा। समझौते को दस वर्षों तक लागू रखा जाएगा। यात्रियों की मांग के अनुसार आने वाले समय में बसों की संख्या और मार्गों का विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में छठ पर महंगाई की मार, 40 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा नीबू; कई राज्यों से पहुंच रहे महंगे फल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।