विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर 80 लाख की लग्जरी EV में दिखे तेजस्वी यादव, बेटी के साथ वायरल हुआ वीडियो; MG M9 की खासियत भी जानें

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 08:16 PM (IST)

धनतेरस के अवसर पर राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी बेटी के साथ एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार MG M9 EV में ...और पढ़ें

80 लाख के करीब है MG M9 EV की कीमत

80 लाख के करीब है MG M9 EV की कीमत

HighLights

  1. तेजस्वी यादव बेटी संग लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में दिखे।

  2. MG M9 EV की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

  3. गाड़ी में 548 किलोमीटर की लंबी रेंज मिलती है।

डिजिटल डेस्क, पटना। धनतेरस के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ एक बेहद लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी में सफर करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर गाड़ी की कीमत से लेकर उसके फीचर्स तक की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एमजी मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 EV है।

हालांकि, तेजस्वी यादव ने यह गाड़ी खरीदी है या वह किसी अन्य की गाड़ी में सफर कर रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

वीडियो में दिखी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, लोगों की नजर गाड़ी पर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तेजस्वी यादव अपनी बेटी के साथ लग्जरी गाड़ी में नजर आ रहे हैं। धनतेरस के अवसर पर सामने आए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच इस गाड़ी के मॉडल और कीमत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। गाड़ी को MG M9 EV बताया जा रहा है, जो अपने प्रीमियम डिजाइन और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है।

 

 

MG M9 EV कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 79.94 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के तहत इसे 69.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी पेश किया है, जिसमें बैटरी के लिए आठ रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होता है। हालांकि, टैक्स और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

एक चार्ज में 548 किलोमीटर तक चलने का दावा

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 90 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह 548 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

इसमें इलेक्ट्रिक मोटर 245 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। लंबी रेंज और दमदार मोटर इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी की श्रेणी में खास बनाते हैं।

सिर्फ कार नहीं, चलता-फिरता लग्जरी केबिन है MG M9

MG M9 EV को खासतौर पर आरामदायक सफर के लिए तैयार किया गया है। इसमें सात लोगों के बैठने की सुविधा है। इसकी दूसरी पंक्ति में लग्जरी सीटें, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, आधुनिक टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर इसे खास बनाते हैं। लंबी दूरी के सफर में यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर इसमें कई सुविधाएं दी गई हैं।

धनतेरस के वीडियो ने बढ़ाई गाड़ी को लेकर उत्सुकता

धनतेरस पर तेजस्वी यादव का बेटी के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी में नजर आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग गाड़ी की कीमत, फीचर्स और इलेक्ट्रिक रेंज के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली गाड़ी को लेकर खरीदारी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल चर्चा का केंद्र तेजस्वी का वायरल वीडियो और MG M9 EV की लग्जरी खूबियां बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता खुद करे अपनी रक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।