धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असली-नकली की पहचान के लिए जान लें ये नियम, वरना हो सकता है भारी नुकसान
धनतेरस पर पटना में सोने-चांदी की बंपर बिक्री की उम्मीद है, जिसके लिए पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने ग्राहकों की सुविधा हेतु क्यूआर कोड जारी किया है।

धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असली-नकली की पहचान के लिए जान लें ये नियम (AI Generated Image)
HighLights
पटना में धनतेरस पर भारी सोना-चांदी बिक्री की उम्मीद।
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने सोने-चांदी के भाव हेतु क्यूआर कोड जारी किया।
खरीदारी करते समय बीआईएस हॉलमार्किंग और एचयूआईडी कोड जांचें।
जागरण संवाददाता, पटना। धनतेरस (Dhanteras 2026) पर सबसे अधिक खरीदारी के मामले में सोना-चांदी और वाहन बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा है। सोना-चांदी का मूल्य (Gold Silver Price) ग्राहकों को सहजता से प्राप्त हो जाए, इसके लिए पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने क्यूआर कोड जारी किया है।
जिसे दोपहर 12:00 बजे के आसपास स्कैन करते ही उस दिन के सोना-चांदी का भाव पता चल जाएगा। पटना के बाजार में धनतेरस पर पांच क्विंटल से अधिक सोना के गहने, सिक्के और बार आदि की बिक्री की संभावना है।
दीपावली के ऑफर और सोना-चांदी के गिरे मूल्य के बीच लग्न की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। इससे दुकानदारों को अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी भी बुकिंग पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।
इंडियन बुलियन एंड जेवेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आइबीजेए), बिहार चैप्टर के अनुसार राज्य में 1000 किलोग्राम सोना और 25 हजार किलोग्राम चांदी के कारोबार की संभावना है। पिछले वर्षों में जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दिखा है। उससे महंगे धातु में निवेश को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
सोना-चांदी खरीद में इनका रखें ध्यान:
- ऑफर को अच्छी तरह से समझ व परख लेने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की एचयूआईडी कोड से शुद्धता की जानकारी लें।
- बीआईएस लोगो के साथ शुद्धता का ग्रेड अंकित होता है। यह बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- 24 कैरेट का होने पर 999, 22 कैरेट पर 916, 18 कैरेट पर 750 तथा 14 कैरेट पर 585 अंकित होता है।
- बीआईएस केयर एप पर एचयूआईडी कोर्ड डालने पर संबंधित गहने की शुद्धता के साथ निर्माता का रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल जाएगी।
- जीएसटी सहित बिल लें, बिल पर संबंधित गहने का एचयूआईडी कोड, कैरेट व भुगतान राशि का विस्तृत विवरण होना चाहिए
- चांदी के गहने और बर्तन के लिए सबसे अच्छा स्टर्लिंग सिल्वर (92.5 प्रतिशत शुद्ध) माना जाता है, हॉलमार्किंग के 925 अंकित होता है।
- सिक्के और बार 99.9 प्रतिशत शुद्ध होते हैं, इन पर 999 अंकित होता है, सोना की तुलना में चांदी का मेकिंग चार्ज अधिक होता है।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! आसमान पर पहुंचे दाम, देखें 10 ग्राम का नया रेट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।