विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल, त्योहार पर ट्रेन का शेड्यूल जारी; देखें ड‍िटेल

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:59 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे ...और पढ़ें

16 अक्‍टूबर से चलेगी पूजा स्‍पेशल वंदे भारत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

16 अक्‍टूबर से चलेगी पूजा स्‍पेशल वंदे भारत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

  2. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष सेवा

  3. अक्टूबर-नवंबर में 18-18 फेरे, 16 कोच के साथ

जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तिथियों पर परिचालित होगी। दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाए जाएंगे।

16 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी।

इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी।

इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को परिचालित होगी।

सुबह 8:35 बजे दिल्ली से खुलेगी ट्रेन

नई दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेन सुबह 8:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह सुबह 10:21 बजे अलीगढ़, दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल, 3:45 बजे प्रयागराज आएगी।

वहां से शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 7:26 बजे बक्सर और रात 8:10 बजे आरा पहुंचेगी। इसके बाद रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

पटना से सुबह 10 बजे होगा प्रस्थान

वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलेगी। यह सुबह 10:38 बजे आरा, 11:25 बजे बक्सर, दोपहर 1:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज, शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।

इसके बाद रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- छठ-दीपावली पर बड़ी राहत: 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल, आरा में भी स्टॉपेज