विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हत्याकांड : क्या पति ने ही कर दी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, या कहानी में छिपा है कोई और सच?

By Braj KishoreEdited By: Radha Krishna
Published: Thu, 26 Feb 2026 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2026 12:13 PM (IST)

दिल्ली के समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार सदस्यों - मां और तीन बेटियों - की निर्मम हत्या ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। दिल्ली के Samaypur Badli इलाके के चंदन पार्क में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।
किराए के कमरे में सो रही महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों का गला रेत दिया गया। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। कमरे के भीतर का दृश्य इतना भयावह था कि पुलिस भी सिहर उठी।आखिर किसने और क्यों इस घर को श्मशान बना दिया?

क्या पति ही बना कातिल?

हत्या का आरोप महिला के पति मुनचुन केवट पर है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में बेटे की चाहत को लेकर तनाव की बात भी सामने आई है।

हालांकि पुलिस अवैध संबंध समेत हर एंगल से जांच कर रही है। क्या पारिवारिक कलह इतनी बढ़ गई थी कि खून-खराबे तक पहुंच गई?

सोते समय वार, श्वास नली तक कटी

पुलिस के अनुसार चारों का गला धारदार हथियार से रेता गया। हमला इतना निर्मम था कि उनकी श्वास नली तक कट गई। शक है कि पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया।

किसी पड़ोसी ने चीखने की आवाज तक नहीं सुनी। क्राइम और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। क्या यह पूर्व-नियोजित साजिश थी?

आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था आरोपी

मुनचुन केवट दिल्ली की Azadpur Mandi में सब्जी बेचकर परिवार चलाता था। वह पिछले दो साल से पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा था।

आठ महीने पहले ही पूरा परिवार बिहार से दिल्ली शिफ्ट हुआ था। परिजन बताते हैं कि आमतौर पर दंपती में बड़े झगड़े नहीं होते थे।

फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म हो गया? पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं।

पटना में गुस्सा, ससुराल में मारपीट

हत्या की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले आक्रोशित हो उठे। पटना के बाढ़ स्थित आरोपी के घर पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी के पिता और भाई के साथ मारपीट की। ग्रामीणों की दखल के बाद स्थिति काबू में आई।

परिजनों का आरोप है कि बेटियों की वजह से प्रताड़ना दी जाती थी। क्या सच सामने आने से पहले ही गांव में न्याय की कोशिश शुरू हो गई?

भाई-भाई में नहीं बनता था

ना आर्थिक रूप में परेशान थे ना किसी तरह की कोई परेशानी थी चार भाई थे किसी को किसी से नहीं बनता था। 

सवालों के घेरे में पूरा घटनाक्रम

मुनचुन के चाचा का कहना है कि असली विवाद की जानकारी किसी को नहीं थी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कहीं किसी ने फंसाने की साजिश तो नहीं रची।

माता-पिता गांव में खेती करते हैं, चारों भाई दिल्ली में रहते थे। आरोपी साल में एक-दो बार ही गांव आता था। अब पुलिस की जांच ही सच सामने लाएगी।

लेकिन चार मासूम जिंदगियां और एक मां की मौत—इसका जवाब कौन देगा?

यह भी पढ़ें- पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, चार हत्याओं से कांपी दिल्ली; सनकी पति पटना का रहने वाला