विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, चार हत्याओं से कांपी दिल्ली; सनकी पति पटना का रहने वाला

By sayam kumarEdited By: Radha Krishna
Published: Wed, 25 Feb 2026 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2026 01:50 PM (IST)

दिल्ली के सिरसपुर में एक चौगुने हत्याकांड ने पटना को भी झकझोर दिया है। मूल रूप से पटना निवासी मुनचुन ...और पढ़ें

समयपुर बादली इलाके में हुई वारदात

समयपुर बादली इलाके में हुई वारदात

HighLights

  1. दिल्ली के सिरसपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या।

  2. आरोपी मुनचुन केवट मूल रूप से पटना जिले का निवासी।

  3. घरेलू कलह के बाद पति फरार, पुलिस कर रही तलाश।

राज्य ब्यूरो, पटना। दिल्ली के सिरसपुर इलाके में हुए चौगुने हत्याकांड ने पटना को भी झकझोर दिया है। आरोपित मुनचुन केवट मूल रूप से पटना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गया था और आजादपुर मंडी में सब्जी का काम करता था। बुधवार सुबह उसके किराए के घर में पत्नी और तीन बेटियों के शव मिले। मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों की उम्र 7, 5 और 3 साल थी।

गला रेतकर हत्या, पति फरार

घटना चंदन पार्क, सिरसपुर स्थित मकान में सामने आई। कमरे के अंदर चारों के गले धारदार हथियार से कटे मिले। पड़ोसियों ने संदिग्ध हालात देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से मुनचुन केवट फरार है और वही मुख्य संदिग्ध है।

पटना में रिश्तेदारों में शोक

जैसे ही घटना की सूचना पटना स्थित परिजनों को मिली, घर में मातम पसर गया। रिश्तेदारों ने घटना पर गहरा दुख और अविश्वास जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुनचुन कुछ साल पहले ही दिल्ली गया था।

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसने मंडी में काम शुरू किया था। परिवार के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। अब पूरे गांव और रिश्तेदारी में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की जांच, गिरफ्तारी की कोशिश

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पटना से जुड़े इस दर्दनाक हत्याकांड ने दोनों राज्यों में सनसनी फैला दी है।

यह भी पढ़ें- पटना चाणक्य लॉ कॉलेज LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव; लव लेटर बरामद