दानापुर में सड़क और नाले का होगा निर्माण, बिहार सरकार ने जारी की 58.12 लाख की राशि
राज्य सरकार ने दानापुर निजामत नगर परिषद क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण के लिए 58.12 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
राज्य ब्यूरो, पटना। दानापुर निजामत नगर परिषद क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 58.12 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।
यह राशि 2026-27 में सहायक अनुदान के रूप में दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग स्वीकृति के बाद आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार, नगर परिषद के वार्ड संख्या 40 में हरिदास क्षेत्र में योगेंद्र मेहता के मकान से खटाल होते हुए मुख्य सड़क तक पीसीसी पथ और आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाना है।
इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। इसके लिए 77.596 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। अब योजना को पूरा करने के लिए शेष राशि जारी करने की स्वीकृति दी गई है।
नगर परिषद, दानापुर निजामत के कार्यपालक पदाधिकारी ने 15 जून को ही विभाग को पत्र भेजकर योजना की बची हुई राशि आवंटित करने का अनुरोध किया था।
इसी अनुरोध के आधार पर विभाग ने 58.12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस निर्माण कार्य से संबंधित क्षेत्र में सड़क और जल निकासी की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
पीसीसी पथ बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, जबकि आरसीसी नाला बनने से बारिश के पानी की निकासी में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को सड़क पर जलजमाव की समस्या से राहत मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज और जमालपुर के बीच चलेंगी स्पेशल शटल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल
