विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में चक्रवात अर्णब से धान की फसल बर्बाद, 20 प्रतिशत तक घट सकता है उत्पादन

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:35 PM (IST)

चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण बिहार में बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

खेतों में गिरी धान की फसल। (जागरण)

खेतों में गिरी धान की फसल। (जागरण)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब से बेमौसम बारिश और तेज आंधी

  2. धान, केला और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान

  3. किसानों पर दोहरी मार, रबी फसलों की बुवाई में देरी

राज्य ब्यूरो, पटना। चक्रवाती तूफान अर्णब से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

धान के साथ केला एवं सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विज्ञानी के अनुसार राज्य में बड़े पैमाने पर फसलों की क्षति का अनुमान है।

धान उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक कमी हो सकती। बारिश के असर से आगामी दलहन एवं तेलहन सहित रबी फसलों की बोआई में भी देरी होगी।

48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है। यही नहीं, तैयार हो चुकी धान की फसल की गुणवत्ता खराब होगी।

किसानों पर प्रकृति की दोहरी मार पड़ी है। पहले मानसून के दौरान बारिश की किल्लत, फिर बाढ़ ने धान की खेती को प्रभावित किया। अब बेमौसम बारिश ने फसल को भारी क्षति पहुंचाई है।

शनिवार शाम से मौसम में तेजी से सुधार होगा। रविवार को धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान में तेजी आएगी। उत्तर बिहार की ओर बादलों की सक्रियता बढ़ने से शनिवार की सुबह तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। शनिवार की दोपहर से दक्षिण बिहार और देर शाम से उत्तर बिहार में बारिश थमेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में चक्रवात 'अर्णब' का दिखेगा असर, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।