विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में चक्रवात 'अर्णब' का दिखेगा असर, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:50 PM (IST)

Cyclone Arnab: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के अवशेष और अन्य मौसमी प्रणालियों के कारण बिहार में बड़ा बदलाव आएगा।

बिहार कल का मौसम। (AI Generated Image)

बिहार कल का मौसम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब के अवशेष से बिहार में बदलेगा मौसम।

  2. भभुआ, रोहतास में भारी बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी।

  3. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के अवशेष और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की स्थिति बने रहने की संभावना है।

अति गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के अवशेष के रूप में बना अवदाब (Depression) पिछले 6 घंटों में 18 किमी/घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा है।

29 अक्टूबर की सुबह यह दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर केंद्रित था, जिसके शाम तक कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने का अनुमान है।

इसके अतिरिक्त दक्षिण अंडमान सागर में बना निम्न दबाव क्षेत्र, उत्तर हरियाणा के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को भभुआ और रोहतास जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही औरंगाबाद, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, नवादा, सारण और सीवान जिलों में भारी वर्षा तथा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य व दक्षिण-मध्य भागों में आंधी-पानी की संभावना है।

तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की प्रबल संभावना है। वहीं, अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों का हाल

राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के अनेक स्थानों, मध्य भाग के कुछ स्थानों और शेष हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मोहिउद्दीननगर में 6.4 मिमी और राजपुर में 6.0 मिमी वर्षा हुई।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4°C दरभंगा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6°C अरवल और डेहरी (रोहतास) में रहा।

यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्णब का असर: मधुबनी में बदला मौसम, धान की फसल को मिली संजीवनी