Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'अधिक से अधिक सांसदों को...', कांग्रेस की तैयारी शुरू! अखिलेश बोले- पुरानी बातें भी खत्म हुईं

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:37 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब पप्पू यादव सांसद चुने जा चुके हैं तो पुरानी बातें भी खत्म हुईं। कांग्रेस का झंडा लगाकर उन्होंने वोट मांगे और जीते हैं। अभी अधिक से अधिक सांसदों को जोड़ने का समय है। अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश को तय करना है उन्हें क्या करना है।

    Hero Image
    'अधिक से अधिक सांसदों को...', कांग्रेस की तैयारी शुरू! अखिलेश बोले- पुरानी बातें भी खत्म हुईं

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Politics News पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़े पप्पू यादव ने कमाल कर दिया। उन्होंने राजद प्रत्याशी बीमा भारती और जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को करारी शिकस्त दी। पप्पू यादव की शानदार जीत के बाद कांग्रेस का भी रिएक्शन आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब पप्पू यादव सांसद चुने जा चुके हैं, तो पुरानी बातें भी खत्म हुईं। कांग्रेस का झंडा लगाकर उन्होंने वोट मांगे और जीते हैं। अभी अधिक से अधिक सांसदों को जोड़ने का समय है।

    पप्पू के साथ क्या हुआ था?

    बता दें कि पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया था। पप्पू यादव को आस थी कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महागठबंधन में पूर्णिया सीट राजद को मिली और राजद ने पप्पू को साइडलाइन कर दिया। इसके बाद पप्पू निर्दलीय लड़े और अब सांसद बन गए हैं।

    दिल्ली में सियासी पारा हाई!

    दिल्ली में अब नई सरकार के गठन को लेकर सियासी पारा हाई है। नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। नीतीश कुमार के संदर्भ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी भूमिका उन्हें ही तय करनी है। चंद्राबाबू नायडू को भी। ऐसा तो नहीं कि दोनों हमारे साथ नहीं रहे हों। वे दोनों नरेन्द्र मोदी की नीतियों का विरोध करते रहे हैं।

    बिहार में चुनाव परिणाम को कांग्रेस की अपेक्षा से कम बताते हुए अखिलेश ने हार का ठीकरा कथित विश्वासघातियों के सिर फोड़ा। अखिलेश ने कहा कि चुनाव में विरोधी दल और खेमा के लिए काम करने वाले कांग्रेस नेता चिह्नित किए जाएंगे। कमेटी बनाकर उसकी जांच होगी और इधर-उधर करने वालों पर पार्टी की ओर से कार्रवाई होगी।

    ये भी पढ़ें- Rajiv Pratap Rudy: पत्नी, बेटी, समधी सबने लगाया जोर, मगर नहीं हरा पाए रूडी को; ये है इसकी वजह

    ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi : '292 सीट कैसे आ गई...', दिल्ली पहुंचने से पहले मांझी ने नए बयान से बिहार में बढ़ाई हलचल