विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर भाजपा के निशाने पर सीएम नीतीश, बताया अग्निपरीक्षा

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 11:23 PM (IST)

तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर सीएम नीतीश भाजपा के निशाने पर आ गये हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह नीतीश कुमार के जीवन की अग्निपरीक्षा है।

तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर भाजपा के निशाने पर सीएम नीतीश, बताया अग्निपरीक्षा
तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर भाजपा के निशाने पर सीएम नीतीश, बताया अग्निपरीक्षा

पटना [राज्य ब्यूरो]। रेलवे की संपत्ति को लीज पर देने के मामले में धोखाधड़ी और साजिश करने के आरोप में लालू परिवार पर सीबीआइ के कसते शिकंजे को लेकर भाजपा शनिवार को भी हमलावर रही। भाजपा ने लालू प्रसाद के पुत्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा है। भाजपा ने पूछा, सीबीआइ के केस में फंसे तेजस्वी यादव के मसले पर नीतीश कुमार कब बोलेंगे? 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद पर हमला करते हुए कहा, जनता की मेहनत की कमाई को लालू प्रसाद ने अपना चारा समझ लिया है। अब कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा, सीबीआइ के शिंकजे में फंसे तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेने पर कब निर्णय लेंगे। उन्हें राज्य की जनता को बताना चाहिए कि आखिर उनकी नैतिकता कहां अटकी है?

 

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि वे तेजस्वी यादव को कब बर्खास्त करेंगे? इस मामले में नीतीश कुमार मौन साधे हैं। उनके मौन से राज्य की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। उम्मीद है कि राजगीर प्रवास से लौटने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेंगे। 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा, नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की यह कठोर अग्निपरीक्षा है। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ.प्रेम कुमार ने कहा, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कठघरे में हैं। इससे जनता में उनकी छवि खराब हो रही है। जनता महागठबंधन सरकार को और बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

यह भी पढ़ें: लालू को मिला कांग्रेस का साथ, JDU ने बनाई दूरी

 

विधायक नितिन नवीन ने कहा, लालू परिवार को नीतीश कुमार संरक्षण देकर और समर्थन लेकर जनता के मन से उतर चुके हैं। ऐसी सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।    

 

यह भी पढ़ें: 'मांझी से 4 घंटे में इस्तीफा लेने वाले सीएम नीतीश तेजस्वी को क्यों नहीं कर रहे बर्खास्त'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।