'नागालैंड में अलग लड़े, उत्तर प्रदेश में भी तैयार', यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका अभी तय ...और पढ़ें
-1791138036419_m.webp)
चिराग पासवान। (फोटो- ANI)
HighLights
यूपी चुनाव में लोजपा (रामविलास) गठबंधन पर फैसला नहीं।
जरूरत पड़ने पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।
बिहार में बाढ़ और अपराध पर चिराग पासवान ने चिंता जताई।
राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की भूमिका अभी तय नहीं हुई है।
राज्य इकाई के स्तर पर पार्टी को चुनाव की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर लोजपा (रामविलास) यूपी में अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है।
चिराग ने कहा कि नागालैंड में पार्टी के दो विधायक हैं। वहां गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर अभी बातचीत और संगठनात्मक स्तर पर तैयारी का दौर जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहती है।
राज्य इकाई को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारी आगे बढ़ाने को कहा गया है। चिराग ने कहा कि चुनाव के समय परिस्थितियों के अनुसार अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बाढ़ को लेकर दिया बयान
वहीं, बिहार में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि देखिए, यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के तहत हमने बाढ़ के स्थायी समाधान पर विचार किया है।
मैंने सीएम सम्राट चौधरी के साथ भी यह रोडमैप साझा किया है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही और आने वाले वर्षों में लागू करेंगे। मैं यह नहीं कह रहा कि बाढ़ का पानी पूरी तरह से रुक जाएगा, लेकिन हम इसे थोड़ा बहुत तो नियंत्रित कर ही लेंगे।
कानून का डर जरूरी
बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान ने कहा कि जब तक कानून का डर नहीं होगा, तब तक हम लोग लॉ एंड ऑर्डर स्थापित नहीं कर पाएंगे। अपराधियों का एनकाउंटर उनके मन में डर लाने का एक तरीका है। हमारे सीएम सम्राट चौधरी अपराध को पूरी तरह से अपराध को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।
