विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने की अपील: सम्राट चौधरी को मिला चिराग पासवान का साथ

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:50 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील का समर्थन किया है।

चिराग पासवान। (फोटो- एएनआई)

चिराग पासवान। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. चिराग पासवान ने मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील का समर्थन किया।

  2. बिहार के विकास और राजस्व मजबूती के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।

  3. यह पहल राज्य के भविष्य से जुड़ी है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अपील को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए सरकार के राजस्व स्रोतों को मजबूत करना जरूरी है। यह पहल महज बिजली बिल में बचत का मामला नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य से जुड़ा विषय है।

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करदाताओं के सामने एक विचार रखा है। इसे अनिवार्यता के बजाय अपील के तौर पर समझा जाना चाहिए।

जो लोग स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब बिहार भी विकास की गति पकड़ेगा। इसके लिए राज्य के पास पर्याप्त संसाधन और मजबूत राजस्व आधार होना आवश्यक है।

गरीबों के हित में काम आगे बढ़ाने को किया आग्रह: विजय चौधरी

उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली को स्वेच्छा से त्यागने के वक्तव्य पर कहा कि उन्होंने इस बारे में आग्रह किया है। गरीबों के हित में इससे काम और आगे बढ़ेगा। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एलपीजी की सब्सिडी छोड़ने का आग्रह लोगों से कर चुके हैं।

सक्षम लोगों को तो स्वेच्छा से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ देनी चाहिए : मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सक्षम लोगों को तो स्वत: 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ देना चाहिए। इससे बची राशि गरीबों के हित में स्वाभाविक रूप से खर्च होगी। पूर्व में भी सब्सिडी छोड़ने की बात पर लोग देश में अमल कर चुके हैं।

मुफ्त बिजली तो गरीबों के लिए है, सक्षम तो भुगतान कर सकते हैं : लेशी सिंह

भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली तो गरीबों के लिए है। सक्षम लोग तो भुगतान कर ही सकते हैं। आदर्श यह होगा कि सक्षम लोग स्वेच्छा से मुफ्त 125 यूनिट बिजली लेना बंद करें।

यह भी पढ़ें- 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर बड़ा ट्विस्ट! क्या बंद होने वाली है योजना? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।