आस्था के साथ प्रकृति और रोजगार का संगम, छठ के सूप में सजे हर फल-फूल और मिट्टी के हाथी के पीछे छिपा है गहरा विज्ञान
छठ पूजा की सामग्री केवल धार्मिक नहीं, बल्कि लोक जीवन, कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। ...और पढ़ें

बांस के सूप में सजती है प्रकृति, ठेकुआ में घुलती है परंपरा (AI Generated Image)
HighLights
पूजन सामग्री लोक जीवन, कृषि संस्कृति का प्रतीक है।
बांस के सूप, ठेकुआ बिहार की पहचान दर्शाते हैं।
प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महापर्व है।
जागरण संवाददाता, पटना। सूर्योपासना के महापर्व में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री केवल धार्मिक विधान का हिस्सा नहीं, बल्कि लोक जीवन, कृषि संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक परंपराओं की भी प्रतीक है। फल, फूल, मिट्टी, बांस और गुड़ से तैयार प्रसाद में दिखती है बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति।
छठ महापर्व में पूजन की हर सामग्री का अपना अलग महत्व है। पंडित राजनाथ झा के अनुसार बांस का सूप हो या मिट्टी का हाथी, गन्ना हो या अदरक-हल्दी का पौधा, नारियल हो या डाभ नींबू, हर वस्तु के पीछे कोई न कोई धार्मिक मान्यता और लोक परंपरा जुड़ी है।
यह पर्व केवल भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है।
यही वजह है कि छठ पूजा में बाजार से खरीदी गई चमक-दमक वाली वस्तुओं की जगह खेतों, बागानों और स्थानीय कारीगरों से जुड़ी सामग्रियों को विशेष महत्व दिया जाता है।
बांस के सूप और दउरा में लोक संस्कृति
छठ पूजा में बांस से बने सूप, डाला और दउरा का विशेष महत्व है। इन्हीं में पूजन सामग्री सजाकर घाट तक ले जाई जाती है। बांस को पवित्र और उपयोगी प्राकृतिक सामग्री माना जाता है। सूप में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्पित किया जाता है।
बांस के कारीगरों के लिए भी छठ रोजगार और आजीविका का बड़ा अवसर लेकर आता है। पीढ़ियों से यह शिल्प बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लोक परंपरा से जुड़ा हुआ है।
गन्ना और केले के घौद से प्रकृति का सम्मान
छठ पूजा में गन्ने का विशेष महत्व है। कई स्थानों पर गन्ने के दो डंठलों से घाट पर मंडप बनाया जाता है। इसे पूजा स्थल की पवित्रता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। गन्ना मिठास और कृषि समृद्धि का प्रतीक है। वहीं केले का घौद पूजा में प्रमुखता से चढ़ाया जाता है।
केला ऐसा फल है जिसका उपयोग प्रसाद के साथ पूजा स्थल की सजावट में भी होता है। इसके अलावा नारियल, सिंघाड़ा, शरीफा, अमरूद, सेब और मौसमी फलों का अर्घ्य में विशेष स्थान है।
अदरक, हल्दी और मूली के पौधे की खास जगह
छठ पूजा में केवल फल ही नहीं, बल्कि जड़ और पत्तियों सहित कई सब्जियों का भी महत्व है। हल्दी और अदरक के पौधे, मूली, सुथनी, शकरकंद और पानीफल जैसी सामग्री कृषि जीवन से पर्व के जुड़ाव को दर्शाती है।
जड़ सहित पौधों को अर्पित करना धरती की उर्वरता और प्रकृति की देन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इन सामग्रियों में ग्रामीण जीवन की झलक दिखाई देती है।
ठेकुआ में गुड़ और गेहूं का स्वाद
छठ का प्रसाद ठेकुआ इस महापर्व की विशिष्ट पहचान है। गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी और घी से तैयार ठेकुआ को शुद्धता और पारंपरिक विधि से बनाया जाता है। कई घरों में इसमें सौंफ और इलायची भी मिलाई जाती है।
खरना के प्रसाद में रोटी और गुड़ की खीर का विशेष महत्व है। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। ठेकुआ केवल प्रसाद नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान और पीढ़ियों से चली आ रही पारिवारिक परंपरा का स्वाद भी है।
मिट्टी के हाथी और दीपक की परंपरा
छठ पूजा में मिट्टी से बने हाथी, दीपक और अन्य पारंपरिक वस्तुओं का भी इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी के हाथी को कई परिवारों में सुख-समृद्धि और मंगलकामना से जोड़ कर देखा जाता है।
वहीं, मिट्टी के दीपक जलाकर घाट और घर को रोशन किया जाता है। मिट्टी की इन वस्तुओं के उपयोग से कुम्हारों को रोजगार मिलता है और पारंपरिक शिल्प को भी संरक्षण मिलता है।
सूर्य को अर्घ्य में जल और दूध का महत्व
छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जल और दूध का उपयोग किया जाता है। व्रती बांस के सूप में पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
यह सूर्य की जीवनदायिनी ऊर्जा के प्रति आभार प्रकट करने का विधान है। जल जीवन का आधार है और सूर्य को ऊर्जा तथा प्रकाश का स्रोत माना गया है।
छठ की पूजन सामग्री केवल धार्मिक आस्था की वस्तुएं नहीं हैं। इनके माध्यम से लोकजीवन, कृषि, प्रकृति, हस्तशिल्प और पारिवारिक संस्कार एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
छठ पूजा में बांस से बने सूप, डाला और दउरा का विशेष महत्व है। इन्हीं में पूजन सामग्री सजाकर घाट तक ले जाई जाती है। बांस को पवित्र और उपयोगी प्राकृतिक सामग्री माना जाता है।
सूप में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्पित किया जाता है। बांस के कारीगरों के लिए भी छठ रोजगार और आजीविका का बड़ा अवसर लेकर आता है। पीढ़ियों से यह शिल्प बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लोक परंपरा से जुड़ा हुआ है।
गन्ना और केले के घौद से प्रकृति का सम्मान
छठ पूजा में गन्ने का विशेष महत्व है। कई स्थानों पर गन्ने के दो डंठलों से घाट पर मंडप बनाया जाता है। इसे पूजा स्थल की पवित्रता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। गन्ना मिठास और कृषि समृद्धि का प्रतीक है। वहीं केले का घौद पूजा में प्रमुखता से चढ़ाया जाता है।
केला ऐसा फल है जिसका उपयोग प्रसाद के साथ पूजा स्थल की सजावट में भी होता है। इसके अलावा नारियल, सिंघाड़ा, शरीफा, अमरूद, सेब और मौसमी फलों का अर्घ्य में विशेष स्थान है।
मिट्टी के हाथी और दीपक की परंपरा
छठ पूजा में मिट्टी से बने हाथी, दीपक और अन्य पारंपरिक वस्तुओं का भी इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी के हाथी को कई परिवारों में सुख-समृद्धि और मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है।
वहीं, मिट्टी के दीपक जलाकर घाट और घर को रोशन किया जाता है। मिट्टी की इन वस्तुओं के उपयोग से कुम्हारों को रोजगार मिलता है और पारंपरिक शिल्प को भी संरक्षण मिलता है।
सूर्य को अर्घ्य में जल और दूध का महत्व
छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जल और दूध का उपयोग किया जाता है। व्रती बांस के सूप में पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
यह सूर्य की जीवनदायिनी ऊर्जा के प्रति आभार प्रकट करने का विधान है। जल जीवन का आधार है और सूर्य को ऊर्जा तथा प्रकाश का स्रोत माना गया है।
इस तरह छठ की पूजन सामग्री केवल धार्मिक आस्था की वस्तुएं नहीं हैं। इनके माध्यम से लोकजीवन, कृषि, प्रकृति, हस्तशिल्प और पारिवारिक संस्कार एक-दूसरे से जुड़ते हैं। यही छठ की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें प्रकृति से प्राप्त लगभग हर उपहार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव दिखाई देता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।