विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर गाड़ी लेकर घाट जा रहे हैं? पटना में 35 जगहों पर बनी है पार्किंग, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:19 AM (IST)

छठ महापर्व के लिए पटना में 35 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 15,575 वाहनों की है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना में छठ महापर्व के लिए 35 पार्किंग स्थल बनाए गए।

  2. कुल 15,575 वाहनों की क्षमता, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।

  3. यातायात जाम रोकने और सुचारु आवागमन के लिए विशेष योजना।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए शहर में 35 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इन पार्किंग स्थलों पर कुल 15,575 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। प्रशासन ने वाहनों के प्रकार के अनुसार पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं, ताकि घाटों के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बने और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो।

पार्किंग के लिए चिह्नित 35 स्थलों में 24 ऐसे हैं, जहां बड़े और छोटे दोनों तरह के वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इनकी कुल क्षमता 13,550 वाहनों की है।

वहीं, सात पार्किंग स्थल केवल छोटे वाहनों के लिए बनाए गए हैं। इनमें 1,625 वाहन खड़े हो सकेंगे। बाइक से घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें 300 बाइक खड़ी करने की व्यवस्था है।

इसके अलावा आपात स्थिति को देखते हुए एक पार्किंग स्थल जेपी सेतु यातायात पोस्ट से पूरब गोलंबर के नीचे तक उत्तरी फ्लैंक पर केवल एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य अनिवार्य सेवाओं के वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है। यहां 100 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है।

इस तरह सभी 35 पार्किंग स्थलों पर कुल 15,575 वाहनों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य छठ के दौरान घाटों के आसपास वाहनों की भीड़ और जाम को नियंत्रित करना है।

श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है, ताकि घाटों तक आने-जाने का रास्ता बाधित न हो और पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

घाट पार्किंग स्थल एवं वाहन क्षमता सूची

क्र. घाट का नाम पार्किंग स्थल वाहनों के प्रकार अनुमानित वाहन क्षमता
1 शाहपुर घाट हाकी ग्राउंड बड़े/छोटे वाहन 100
2 एसडीओ घाट कंटेनमेंट फील्ड (आरा गोलंबर के पास) बड़े/छोटे वाहन 300
3 पीपापुल घाट दानापुर टैंपो स्टैंड बड़े/छोटे वाहन 200
4 बीएमपी-5 के पास अवस्थित तालाब वेटनरी कालेज ग्राउंड बड़े/छोटे वाहन 500
5 जेपी सेतु पूर्वी घाट जेपी सेतु के नीचे पाया नंबर-1 एवं 2 के बीच पूरब गंगा पथ से सटे उत्तर खाली स्थान बड़े/छोटे वाहन 2,000
6 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) पाटलिपथ के उपर जेपी सेतु छोर उत्तर एवं दक्षिण दोनों फ्लैंक में बड़े/छोटे वाहन 1,000
7 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) रामजीचक आरओबी ऊपर (जेपी सेतु छोर) बड़े/छोटे वाहन 100
8 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) जेपी सेतु यातायात पोस्ट से पूरब गोलंबर के नीचे तक उत्तरी फ्लैंक एंबुलेंस / अग्निशमन व अनिवार्य वाहन 100
9 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) मीनार घाट के सामने खाली जगह केवल बाइक 100
10 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) दीघा जनार्दन घाट गोलंबर के बीच में खाली जगह केवल बाइक 100
11 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) दीघा जनार्दन घाट गोलंबर के पूरब के खाली जगह केवल मोटरसाईकिल 100
12 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) सूर्यमंदिर (चौहट्टा) के पूरब खाली जगह बड़े/छोटे वाहन 300
13 दीघा स्थित घाट (रामजी चक, शिवा घाट, पाटीपुल घाट, दीघा पोस्ट आफिस रोड, मीनार घाट, बिंद टोली घाट आदि) सूर्यमंदिर (चौहट्टा) से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल घाट अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे बड़े/छोटे वाहन 600
14 गेट नंबर-93 गेट नंबर-93 घाट अंडर गंगा पथ के दक्षिण एवं रास्ते के पूरब चिमनी के नजदीक खाली जगह बड़े/छोटे वाहन 1,200
15 गेट नंबर-88 गेट नंबर-88 घाट गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण रास्ते से पश्चिम खाली जगह बड़े/छोटे वाहन 300
16 गेट नंबर-83 गेट नंबर 83 घाट गंगा पथ के उत्तर रास्ते से पश्चिम खाली जगह छोटे वाहन 500
17 एलसीटी घाट कृत्रिम तालाब मरीन ड्राइव एलसीटी घाट कृत्रिम तालाब मरीन ड्राइव बड़े/छोटे वाहन 500
18 कुर्जी घाट कुर्जी घाट बड़े/छोटे वाहन 1,000
19 राजापुर पुल मरीन ड्राइव के उत्तर राजापुर पुल मरीन ड्राइव के उत्तर बड़े/छोटे वाहन 300
20 पहलवान घाट एवं बांस घाट पहलवान घाट के पास बड़े/छोटे वाहन 500
21 पहलवान घाट एवं बांस घाट बांस घाट के पास बड़े/छोटे वाहन 300
22 कलेक्ट्रिएट घाट/महेंदू घाट जेपी गंगा पथ के नीचे उत्तर रास्ते के पश्चिम खाली जगह बड़े/छोटे वाहन 500
23 कलेक्ट्रिएट घाट/महेंदू घाट गांधी मैदान के अंदर बड़े/छोटे वाहन 2,700
24 काली घाट, कदम घाट एवं पटना कालेज घाट पटना कालेज मैदान छोटे वाहन 300
25 एनआइटी मोड़ से गाय घाट तक के घाट साइंस कालेज छोटे वाहन 300
26 गाय घाट एवं उसके आसपास के घाट गाय घाट पुल के नीचे किनारे फ्लैंक छोटे वाहन 75
27 गाय घाट एवं उसके आसपास के घाट हथिया बागान आलमगंज छोटे वाहन 100
28 गाय घाट एवं उसके आसपास के घाट लोहा गोदाम आलमगंज छोटे वाहन 250
29 गाय घाट एवं उसके आसपास के घाट मेडाज हास्पिटल के सामने (बिस्कोमान गोलंबर के पूरब) बड़े/छोटे वाहन 150
30 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट सिटी स्कूल चौक बड़े/छोटे वाहन 100
31 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट मंगल तालाब परिसर बड़े/छोटे वाहन 200
32 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट ओपी साह रोड के दोनों फ्लैंक के सिंगल लेन छोटे वाहन 100
33 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट चौक शिकारपुर आरओबी के नीचे बड़े/छोटे वाहन 100
34 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट पटना साहिब स्टेशन के बाजार बड़े/छोटे वाहन 100
35 पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत घाट कटरा बाजार समिति के प्रांगण में बड़े/छोटे वाहन 500

यह भी पढ़ें- भागलपुर में छठ को लेकर 60 प्रमुख घाट और 20 अस्थायी स्थल तैयार: बरारी घाट पर बिछे कारपेट, चंपा नदी घाट भी तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।