यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhath Puja 2023: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
छठ पर्व का प्रथम दिन नहाय-खाय से शुरू होता है। नहाय-खाय 17 नवंबर को है। इसी कड़ी में राज्य के ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को स्टीमर से उप मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों व विभिन्न विभाग के आला अधिकारियों के साथ दानपुर के नासरीगंज से लेकर पटना सिटी के कंगन घाट तक छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखें। घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में भी कई निर्देश दिए।

'छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो...'
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि छठ व्रतियों की सुरक्षा का ख्याल तो रखें ही साथ ही साथ उन्हें हर प्रकार की सहूलियत मिले यह सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों को अर्घ में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी के समीप की सड़कों का भी बैरेकेडिंग कराए जाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कौन-कौन था मौजूद?
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्र, सदस्य, कौशल मिश्रा, मनीष वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी व कई महकमों के आला अधिकारी मौजूद थे।
