विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'जीतन राम मांझी मुसहर समाज के लिए कलंक', नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने निकाली भड़ास; BJP पर भी बरसे

By Amit JhaEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 14 Nov 2023 05:49 PM (IST)

Bihar News बिहार सरकार मे अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने जीतन राम मांझी पर ...और पढ़ें

'जीतन राम मांझी मुसहर समाज के लिए कलंक', नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने निकाली भड़ास; BJP पर भी बरसे
'जीतन राम मांझी मुसहर समाज के लिए कलंक', नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने निकाली भड़ास; BJP पर भी बरसे

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Ratnesh Sada On Jitan Ram Manjhi भीम संसद की तैयारी को लेकर खगड़िया पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व 'हम' सुप्रीमो जीतन राम मांझी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी भाजपा के चक्कर में फंस गए हैं। 2013-14 में भी भाजपा के चक्कर में फंसे थे। उन्होंने जीतन राम मांझी पर हमलावर होते हुए कहा कि वे मुसहर समाज के लिए कलंक हैं। 1980 से लेकर अभी तक मुसहर समाज के लिए मांझी ने कुछ भी नहीं किया।

'जीतन राम मांझी मुसहर समाज से विश्वासघात कर रहे'

रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जीतन राम मांझी ने क्यों नहीं वंचित मुसहर समाज के लोगों को जमीन व घर दिलाया। उन्होंने कहा, "जीतन राम मांझी मुसहर समाज से विश्वासघात कर रहे हैं। जातीय गणना होने के बाद भाजपा की शह पर बिहार सरकार का विरोध करना शुरू किए हैं।"

'उनका दिमाग स्थिर नहीं है'

उन्होंने कहा कि मांझी भाजपा के इशारों पर काम करते हैं। नीतीश कुमार ने इन पर विश्वास करके इन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि हमने जब से पार्टी ज्वाइन की है तब से लगातार बने हुए हैं, लेकिन जीतन राम मांझी 1980 के बाद से अब तक सभी दलों को देख चुके हैं। उनका दिमाग ही स्थिर नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहीं भी मांझी जी के साथ तू-तड़ाक नहीं की। उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा। कहा कि जिस प्रकार अश्वत्थामा के सर से श्रीकृष्ण ने मणि निकाल लिए थे, उसी प्रकार जब से हमलोग अलग हुए हैं भाजपा के मस्तिष्क से मणि निकल गया है। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला प्रवक्ता राकेश शास्त्री, पंकज पटेल आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Video : Lalu Yadav ने चुनाव से पहले खेला यदुवंशी 'कार्ड', श्रीकृष्ण से कर दी अपनी सरकार की तुलना; भाजपा को दे डाली चेतावनी

ये भी पढ़ें- 'बिहार विधानसभा में हुआ द्रौपदी का चीरहरण', Nitish Kumar पर भड़के नित्यानंद राय; तेजस्वी से बोले- आप में थोड़ी अक्ल होती तो...