विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'जिनके अक्ल के दांत नहीं आए, वे भी कर रहे नेहरू-गांधी पर टीका-टिप्पणी'; BJP पर फूटा अखिलेश का गुस्सा

By Edited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 14 Nov 2023 06:06 PM (IST)

Bihar News बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा। जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर अखिलेश ...और पढ़ें

'जिनके अक्ल के दांत नहीं आए, वे भी कर रहे नेहरू-गांधी पर टीका-टिप्पणी'; BJP पर फूटा अखिलेश का गुस्सा
'जिनके अक्ल के दांत नहीं आए, वे भी कर रहे नेहरू-गांधी पर टीका-टिप्पणी'; BJP पर फूटा अखिलेश का गुस्सा

राज्य ब्यूरो, पटना। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस व भारत सेवक समाज द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्र के लिए उन्हें सदैव प्रासंगिक बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा के केंद्र की सत्ता में आते ही नेहरू-गांधी की आलोचना का नया चलन शुरू हो गया है। जिन्हें अक्ल के दांत नहीं निकले, वे भी इन महान विचारकों व राष्ट्रभक्तों पर टीका-टिप्पणी करने लगे हैं।

भारत सेवक समाज की सभा में अखिलेश ने कहा कि इन दिनों नेहरू की प्रासंगिकता और बढ़ गई है, क्योंकि देश में विद्वेष व असिहष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा। नेहरू और सरदार पटेल के बीच अनबन बताकर भाजपा सहित संघ परिवार पटेल को अपनाने का कुत्सित प्रयास कर रहा।

अखिलेश सिंह ने किया RSS पर लगे बैन का जिक्र

उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगे प्रतिबंध का स्मरण कराया। भारत सेवक समाज के संस्थापक पंडित नेहरू व स्वामी हरिनारायणानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। सह-संस्थापक रहे गुलजारी लाल नंदा की प्रतिमा लगाने का निर्देश दिया। सभा की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की।

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अखिलेश ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की दो श्रेणियां हैं। एक उन देशभक्तों की, जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। दूसरे वे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका के साथ लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रख देश का भविष्य संवारा। पंडित नेहरू इसी श्रेणी के महानायक थे।

ये भी पढ़ें- Video : Lalu Yadav ने चुनाव से पहले खेला यदुवंशी 'कार्ड', श्रीकृष्ण से कर दी अपनी सरकार की तुलना; भाजपा को दे डाली चेतावनी

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जीतन राम मांझी मुसहर समाज के लिए कलंक', नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने निकाली भड़ास; BJP पर भी बरसे