विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां गए वो दिन... जब छठ का गेहूं थेकी से छंटता था और जांते पर पिसता था आटा, घर-घर गूंजते थे लोकगीत

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:40 PM (IST)

Chhath Puja old traditions छठ महापर्व की तैयारी के तौर-तरीकों में आए बदलाव को दर्शाते हुए यह लेख पुराने दिनों ...और पढ़ें

जांते की आवाज से गूंजते थे घर के आंगन

जांते की आवाज से गूंजते थे घर के आंगन

HighLights

  1. परिवार मिलकर थेकी से गेहूं साफ करते थे।

  2. जांते पर आटा पीसते हुए छठी मैया के गीत गाते थे।

  3. आधुनिकता में खोती जा रही हैं छठ की पुरानी परंपराएं।

राधा कृष्ण, पटना। वक्त बदला, रहन-सहन बदला और छठ महापर्व मनाने के तौर-तरीके भी बदल गए। आज बाजार में छठ पूजा के लिए तैयार आटा, गेहूं और प्रसाद की दूसरी सामग्री आसानी से मिल जाती है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब छठ की तैयारी कई दिन पहले घरों में शुरू हो जाती थी।

गेहूं खरीदने से लेकर उसे साफ करने और आटा पिसवाने तक हर काम में परिवार के सभी सदस्य जुटते थे। थेकी से गेहूं छंटता था और जांते पर हाथों से आटा पीसा जाता था। उस दौर की सादगी और अपनापन आज भी लोगों की यादों में ताजा है।

जब छठ के गेहूं की सफाई में जुट जाता था पूरा परिवार

मां(मालती देवी) बताती है कि पुराने समय में छठ पूजा के लिए गेहूं की व्यवस्था कोई सामान्य काम नहीं था। व्रती परिवार अपनी जरूरत के अनुसार गेहूं चुनकर लाते थे।

इसके बाद घर के आंगन में उसे फैलाकर साफ किया जाता था। Theki wheat cleaning महिलाएं थेकी और सूप की मदद से गेहूं से कंकड़, मिट्टी और दूसरे अवांछित कण अलग करती थीं। बच्चे भी इस काम में हाथ बंटाते थे। गेहूं की सफाई में पूरी सावधानी बरती जाती थी, ताकि प्रसाद की पवित्रता बनी रहे।

जांते की आवाज से गूंजते थे घर के आंगन

आज बिजली से चलने वाली चक्कियों और आटा मिलों का दौर है, लेकिन पहले छठ के लिए गेहूं पीसने का अलग ही उत्साह होता था। घरों में जांता यानी हाथ से चलने वाली चक्की पर गेहूं पीसा जाता था।

महिलाएं मिलकर जांता चलाती थीं और इसी दौरान छठी मैया के गीत गाती थीं। Chhath folk songs हे छठी माता करब रउड़ी सेवा... जांते की घर्र-घर्र आवाज और लोकगीतों की मिठास से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता था।

न बाजार का शोर, न दिखावे की होड़; बस आस्था और अपनापन

उस दौर में छठ पूजा का मतलब केवल चार दिनों का अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिकता और पारिवारिक जुड़ाव भी था। पड़ोस की महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर मदद करती थीं।

कोई गेहूं साफ करने पहुंचता तो कोई प्रसाद बनाने में हाथ बंटाता था। घरों में ठेकुआ, कसार और अन्य प्रसाद तैयार करने की प्रक्रिया भी मिल-जुलकर पूरी होती थी।

आधुनिकता में खोती जा रही हैं छठ की पुरानी परंपराएं

अब समय के साथ जांते की जगह मशीनों ने ले ली है और गेहूं साफ करने के पारंपरिक तरीके भी कम होते जा रहे हैं। सुविधा बढ़ी है, लेकिन पुरानी तैयारियों से जुड़ा सामूहिक अनुभव कहीं पीछे छूट गया है। नई पीढ़ी के कई बच्चों ने शायद जांते पर आटा पिसते हुए नहीं देखा होगा।

फिर भी छठ के पुराने गीत, थेकी से गेहूं छांटने की यादें और जांते की आवाज आज भी बुजुर्गों के मन में बसी हैं। यही वे यादें हैं, जो बताती हैं कि छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति, परंपरा और परिवार को जोड़ने वाला महापर्व भी है।

यह भी पढ़ें- गयाजी के वो 3 सूर्य मंदिर जहां सुबह, दोपहर और शाम होती है पूजा, श्रीकृष्ण के पुत्र से जुड़ा है खास कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।