विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली वैकेंसी, थर्ड जेंडर भी कर सकेंगे अप्लाई; ऑनलाइन आवेदन शुरू

Published: Tue, 30 Jun 2026 04:00 AM (IST)

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गुल्म समादेशक के 65 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. बीपीएसएससी ने गुल्म समादेशक के 65 पद निकाले।

  2. आवेदन 30 जून से 30 जुलाई तक ऑनलाइन करें।

  3. पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर स्नातक आवेदन कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गुल्म समादेशक (कंपनी कमांडर) के 65 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधीन आने वाले नियुक्तिों के लिए इच्छुक 30 जून से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है।

नियुक्ति प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक योग्यता-दक्षता परीक्षा से होगी। 65 पदों में गैर आरक्षित वर्ग के 26, अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जनजाति के एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 12, पिछड़ा वर्ग के सात, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सात और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के दो हैं।

थर्ड जेंडर भी कर सकते हैं आवेदन

इसके लिए पुरुष, महिला एवं मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को एक अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विद्यार्थियों की उम्र एक अगस्त 2025 को मैट्रिक अथवा समकक्ष में अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है।

पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं तथा मंगलामुखी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष है।

यह भी पढ़ें- घर बैठे 16 घंटे पढ़ाई कर राधिका ने बीपीएससी परीक्षा में लहराया परचम, दैनिक जागरण 'संपादकीय' और इंटरनेट से मिली मदद

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Result: बिना कोचिंग तय किया सचिवालय का सफर, कुढ़नी की बेटी अलका बनीं SDM

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।